फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar: Woman dead body found in the field, suspicion of murder after rape

कुशीनगर : महिला की खेत मे मिली लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका

Fri, 22 Mar 2024 12:15 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, पडरौना
संवाद न्यूज एजेंसी, पडरौना Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 22 Mar 2024 12:15 PM IST
सार

महिला के लंबे समय से उसके पति से विवाद चल रहा था, जिस कारण वह मायके में रहती थी।  करीब तीन साल पहले भी महिला क

विज्ञापन
Kushinagar: Woman dead body found in the field, suspicion of murder after rape
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र एक गांव के बाहर तालाब के पास खेत से एक महिला का अर्धनग्न शव शुक्रवार को मिला। शव के पास से शराब की बोतल और साफ्ट ड्रिंक के कुछ रैपर मिले हैं। उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला का उसके पति से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से वह अपने मायके में रहती थी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

 
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह पोखरे के किनारे महिला का अर्धनग्न शव मिला है। पुलिस इस घटना को दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला मान रही है। गांव के लोग सुबह जब पोखरे की तरफ गए तो वहां महिला का शव देखकर शोर मचाया। थोड़ी ही देर में वहां गांव वालों की भीड़ जुट गई। पुलिस की माने तो महिला की हत्या बृहस्पतिवार की रात में हुई है और हत्या के पहले दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। 
विज्ञापन


गांव वालों की माने तो महिला की शादी तुर्कपट्टी थाना के एक गांव में हुई थी।  लेकिन पति से विवाद हो जाने की वजह से करीब 12 साल से महिला मायके में रहती थी। उसका मायका थाना क्षेत्र के एक गांव में है। पुलिस के अनुसार महिला के तीन बेटे हैं और उनमें से एक की हत्या करीब तीन साल पहले हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला के शव के पास शराब की बोतलें और सॉफ्ट ड्रिंक के कुछ रैपर मिले हैं। पुलिस मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद भी ले रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 
इस मामले में सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि शुक्रवार की सुबह तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव के पोखरे के किनारे में महिला का क्षत विक्षत शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed