फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kushinagar will be second top in region in plantation

मंडल में गोरखपुर के बाद कुशीनगर जिले में रोपे जाएंगे सर्वाधिक 28 लाख पौधे

Sat, 04 Jul 2020 06:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
kushinagar will be second top in region in plantation
आज होने वाले पौधरोपण के लिए ट्रालियों पर पौधे लादते वन विभाग के लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
मंडल में गोरखपुर के बाद कुशीनगर जिले में रोपे जाएंगे सर्वाधिक 28 लाख पौधे
विज्ञापन

पडरौना। धरती को हरा-भरा रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए इस मानसून में आबादी के हिसाब से पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण की जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी। वहां खाली पड़ी सरकारी भूमि पर पौधे लगाएंगे। जिले में 28 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इसमें 10 लाख से अधिक पौधे अकेले वन विभाग लगाएगा। शेष पौधों के रोपण की जिम्मेदारी अन्य सरकारी विभागों की होगी। गोरखपुर के बाद मंडल में सर्वाधिक पौधे कुशीनगर में लगाए जाएंगे।
धरती की हरियाली बनाए रखने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इस वर्ष जिले में 28 लाख 78 हजार 510 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है। वन विभाग पर 10 लाख 63 हजार 350 पौधे लगाने की जिम्मेदारी है, जबकि अन्य सरकारी विभाग (पंचायती राज, शिक्षा, राजस्व विभाग, पुलिस, रेलवे, नगर पालिका, ग्राम विकास, उद्यान, स्वास्थ्य, कृषि, श्रम विभाग, उद्योग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, विद्युत, प्राविधिक शिक्षा, पशुपालन आदि) मिलकर 18 लाख 15 हजार 160 पौधे लगाएंगे। यह पौधे छायादार व फलदार होंगे, जिससे लोगों को फल भी प्राप्त हो सके। लक्ष्य मिलने के बाद संबंधित विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पौधे जुलाई से सितंबर तक लगाए जाएंगे। इस बार गोरखपुर मंडल में एक करोड़ 17 लाख 15 हजार 910 पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पांच जुलाई को पौधरोपण के हर घंटे की करनी होगी रिपोर्टिंग
डीएफओ डॉ. बोनिक चंद्र ब्रह्मा ने बताया कि पौधरोपण सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। पहली रिपोर्ट सवा छह बजे ली जाएगी। उसके बाद प्रत्येक घंटे पौधरोपण की प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। यह सूचना डीएफओ ऑफिस में बने कंट्रोल रूम को देनी होगी। विशिष्ट अतिथियों की तरफ से किए जाने वाले पौधरोपण की 40 सेकंड की वीडियो क्लिप बनाई जाएगी। इसके अलावा कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए प्रत्येक पौधरोपण स्थल पर फेस मास्क, सैनिटाइजर, साबुन, पानी, तौलिया और पीने का पानी रखना होगा तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पौधरोपण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में शामिल जिले व पौधरोपण का लक्ष्य
गोरखपुर- 36 लाख 36 हजार 34
कुशीनगर- 28 लाख 78 हजार 510
देवरिया- 26 लाख 22 हजार 390
महराजगंज- 25 लाख 78 हजार 670
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण आवश्यक है। जिले में 28 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इसमें 10 लाख से अधिक पौधे वन विभाग को लगाने हैं। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। संबंधित विभागों को लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कराने का निर्देश दिया गया है। -भूपेंद्र एस चौधरी, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed