फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar resist tampering in murder

कुशीनगर में छेड़छाड़ के विरोध पर हत्या

Sat, 21 Jan 2017 12:04 AM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar resist tampering in murder
युवती की हत्या की सूचना के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चाफ गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने वाली युवती का घर से खींचकर गला रेत दिया गया। युवती की हत्या की सूचना के तीन घंटे बाद भी पुलिस न पहुंचने से लोग भड़क गए, जबकि हत्या के आरोपी दूसरे वर्ग के होने के कारण इलाके में तनाव गहरा गया। हालात देख गांव में पीएसी लगाई गई है।
विज्ञापन

हत्या का शिकार हुई चाफ गांव के कोइरी टोला में रहने वाले प्राथमिक विद्यालय के रसोइया तूफानी की 19 वर्षीय बेटी चिंता उर्फ जीउती। परिवार के लोगों के मुताबिक घर से कुछ दूरी पर रहने वाले ईशु मियां के घर काफी दिन से उनका दामाद रह रहा है। करीब 10 दिन पहले उसने चिंता के साथ छेड़छाड़ की तो विरोध करते हुए चिंता ने उसे थप्पड़ मार दिया था। इससे बौखलाए ईशु मियां तूफानी के घर पहुंचकर परिवार के लोगों से लड़ने नजदीकी लोगों के दखल पर वापस हुए लेकिन तीन दिन पहले उसके घर पर पत्थर फेंके। मामला ग्राम प्रधान तक पहुंचा तो उन्होंने पंचायत के जरिए सुलह करा दी। तूफानी का आरोप है कि ईशु ने पंचायत के बाद ही सबक सिखाने की धमकी दी थी, जबकि शुक्रवार सुबह उसके पत्नी के साथ रसोइये की भूमिका में विद्यालय जाने के बाद घर में मौजूद अकेली बेटी चिंता को बाहर खींच लिया और गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि 100 नंबर पर रिंग करने के बाद भी तीन घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची और आरोपी ईशु मियां, उनका दामाद व हमलावरों में शामिल महिलाएं आसानी से भाग गए। बाद में खेतों में छिपी महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एक्शन में देरी का आरोप लेकर विरोध में आए लोगों ने युवती का शव कब्जे में लेने से पुलिस को रोक दिया। आरोपी दूसरे वर्ग का होने से लोगों में उत्तेजना देख एसपी राजू बाबू सिंह, एएसपी लाल साहब यादव, महिला थाने की एसओ विभा पांडेय सहित 10 थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। आरोपियों पर गैंगेस्टर और एनएसए के तहत कार्रवाई का भरोसा देकर शव कब्जे में लिया। गांव में पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की है। देर रात ईशु मियां, शाहबुद्दीन, पतरू सहित परिवार की दो महिलाओं के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed