फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar ranks second in the state in IGRS ranking

Kushinagar News: आईजीआरएस रैंकिंग में कुशीनगर प्रदेश में दूसरे स्थान पर

Thu, 09 Nov 2023 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar ranks second in the state in IGRS ranking
पडरौना। जनसुनवाई आईजीआरएस शिकायत निस्तारण की रैंकिंग में कुशीनगर ने प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नामित आईजीआरएस नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा एवं सभी विभागीय कार्यालयों के कर्मचारी तथा तहसीलों में नियुक्त कर्मचारियों के प्रयास से यह उपलब्धि मिली है।
विज्ञापन

इनके प्रयास से आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध, पारदर्शी, गुणवत्ता के साथ निस्तारण कर प्रदेश स्तर पर जनपद कुशीनगर को 130 में से 128 अंक मिले हैं, जिससे द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी, सभी विभागाध्यक्षों, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस जनसुनवाई के संदर्भों का सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तत्परता के साथ शत प्रतिशत, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed