फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar police tops in redressal of complaints for the fourth time

Kushinagar News: शिकायतों के निस्तारण में कुशीनगर पुलिस चौथी बार अव्वल

Thu, 12 Jan 2023 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Kushinagar police tops in redressal of complaints for the fourth time
शिकायतों के निस्तारण में कुशीनगर पुलिस चौथी बार अव्वल
विज्ञापन

जारी हुआ पब्लिक अप्रूवल रेटिंग का परिणाम
पडरौना। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के निर्देश पर की जा रही पब्लिक अप्रूवल रेटिंग का परिणाम 12 जनवरी को जारी हुआ। दिसंबर माह के परिणाम में गोरखपुर मंडल में कुशीनगर जनपद की पुलिस चौथी बार अव्वल रही। इसके पूर्व पिछले तीन माह में कुशीनगर पुलिस लगातार आगे रही है।
इस सर्वेक्षण में आईजीआरएस पर की गई शिकायतों के निस्तारण, ट्विटर पोल, डायरेक्ट पोल, एफआईआर फीडबैक, पीआरवी रिस्पांस टाइम पासपोर्ट/चरित्र प्रमाणपत्र के सत्यापन के फीडबैक को आधार बनाया गया है। पुलिस के प्रति लोगों की राय जानने के लिए गोरखपुर एडीजी अखिल कुमार ने पब्लिक अप्रूवल रेटिंग लागू किया है। इसमें जनता अपने थाना क्षेत्र के बारे में ऑनलाइन राय देती है।
विज्ञापन

पुलिस रिपोर्ट कार्ड में कुशीनगर 83.58 प्रतिशत अंक पाकर मंडल में अव्वल है। महराजगंज 82.62 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे नंबर पर है। देवरिया 79.12 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे नंबर है। वहीं गोरखपुर जनपद 70.13 अंक पाकर हर बार की तरह सबसे पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गोरखपुर मडंल में चौथी बार जनपद अव्वल है। सभी पुलिसकर्मियों और जनता का सहयोग से यह संभव हो रहा है। सभी थानेदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि शिकायतों का निस्तारण तत्काल करें। आईजीआरस की मॉनिटरिंग खुद करता हूं। फरियादियों की शिकायत पर कार्रवाई की समीक्षा की जाती है।
धवल जायसवाल, एसपी कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed