{"_id":"66f6d54a678815814a08c823","slug":"kushinagar-police-is-not-sparing-even-the-innocent-good-work-is-just-a-show-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123818-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बेकसूर को भी नहीं बख्श रही कुशीनगर पुलिस, गुडवर्क सिर्फ दिखावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बेकसूर को भी नहीं बख्श रही कुशीनगर पुलिस, गुडवर्क सिर्फ दिखावा
विज्ञापन
पडरौना। जाली नोट मामले में पुलिस के खुलासे को सपा ने फर्जी बताया है। सपा नेताओं ने कुशीनगर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। सपा नेताओं का कहना है कि कुशीनगर पुलिस बेकसूर लोगों को भी नहीं बख्श रही है। पुलिस का गुडवर्क सिर्फ एक दिखावा है। न्यायिक जांच के बाद असलियत जनता के सामने होगी।
बृहस्पतिवार को सोहरौना स्थित सपा के जिला कार्यालय लोहिया भवन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने खुद इस मामले की अपने स्तर से जांच की है। स्थानीय लोगों से बातचीत में यह पता चला है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी एक स्थान पर दावत कर रहे थे।
उनके आपस में दो गोल चल रहा था। इसी दावत के जरिये आपस में सुलह होने वाली थी। इसी बीच पुलिस वहां पहुंच गई और जाली नोट, तमंचा, कारतूस आदि सामान की बरामदगी दिखाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूर्व मंत्री ने कहा कि वह सभी युवक एक ही धर्म से आते हैं, इसीलिए जानबूझकर इन्हें निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसी भी जाति या धर्म के नाम पर उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष मो. शुकरुल्लाह अंसारी ने कहा कि एक दिन पूर्व सपा का प्रतिनिधि मंडल उनके नेतृत्व में तमकुहीराज गया था। चूंकि मीडिया में खबर आ रही थी कि गिरफ्तार दो आरोपी सपा के अनुषांगिक संगठनों के प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारी हैं, इसीलिए मौके पर लोगों से जानकारी ली गयी। जानकारी लेने पर वहां के लोगों ने बताया कि जिस मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है, दरअसल, वह मामला है ही नहीं। इनमें से कई युवक बेहद गरीब हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 21 सितंबर की शाम वह दावत में शरीक थे। उसी दौरान उन्हें पकड़ा गया। 23 सितंबर की सुबह मुठभेड़ दिखाते हुए समउर रोड पर गाजीपुर गांव के सामने शारदा तिराहे पर दिखाई गई गिरफ्तारी तथा 24 सितंबर की शाम को मुस्तकीम के पैर में मारी गई गोली पुलिस की कार्यशीली पर प्रश्न चिह्न खड़ा कर रही है। तमकुहीराज में लगातार समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए एक ही जाति विशेष के लोगों को टारगेट करना और पार्टी को बदनाम करने की साजिश की न्यायिक जांच की मांग की जाती है। इस दौरान दौरान पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व मंत्री डॉ. पीके राय, पूर्व एमएलसी राम अवध यादव, पूर्व विधायक कासिम अली, विजेंद्र पाल यादव उर्फ बबलू, राजेन्द्र उर्फ मुन्ना यादव, वीरेंद्र सिंह सैथवार, मधुर श्याम राय, विजय कुशवाहा, इलियास अंसारी, चंद्रजीत यादव, अलाउद्दीन अंसारी व भोला यादव मौजूद रहे।