फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News : Tooty hope of foreign...road will now be 10 meters wide

Kushinagar News: फोरलेन की टूटी आस...अब 10 मीटर ही चौड़ी होगी सड़क

Fri, 11 Jul 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 11 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar News : Tooty hope of foreign...road will now be 10 meters wide
पडरौना/कप्तानगंज। कप्तानगंज-पिपराइच तक फोरलेन पर फर्राटा भरने की आस लगाए लोगों को अब चौड़ी सड़क से ही काम चलाना होगा। सड़क को फोरलेन बनाने की योजना थी, लेकिन चौड़ीकरण के लिए जगह नहीं मिलने की वजह से अब सिर्फ इसकी चौड़ाई तीन मीटर बढ़ाकर 10 मीटर कर दी जाएगी। सड़क निर्माण कार्य पर 73 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। सड़क चौड़ी होने के बाद लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। कुशीनगर और गोरखपुर के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। क्षेत्र लोगों को कम समय में गंतव्य तक पहुंच जाएंगे। कुशीनगर के अलावा यूपी-बिहार के सीमावर्ती गांव के लोग कप्तानगंज से पिपराइच-गोरखपुर के रास्ते बस्ती, लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, इलाहाबाद, बनारस सहित अन्य छोटे बड़े शहरों के लिए यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

यह मार्ग गोरखपुर-कुशीनगर एनएच-28 के बाद सबसे अधिक व्यस्त सड़क है। इसके चलते सड़क पर हर समय भीड़-भाड़ रहती है। गोरखपुर से पिपराइच के बीच फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इसको देखते हुए सांसद विजय कुमार दुबे और रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोड़ ने कप्तानगंज से पिपराइच के बीच सड़क को भी चौड़ीकरण की मांग की थी। इसको लेकर सांसद और विधायक ने बीते 11 जून को प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश को पत्र भेजकर इस सड़क के चौड़ीकरण और शुद्धीकरण कराने की मांग किया था।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने गंभीरता से लेते हुए कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग के बीच करीब 19 किलोमीटर सड़क को सर्वे कर शासन को एस्टीमेट तैयार कर भेज दिया है। पीडब्ल्यूडी की तरफ से शासन को भेजे गए प्रस्ताव में फोरलेन सड़क निर्माण के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलने पर चाैड़ाई बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed