{"_id":"68754a4dba598908a604f45c","slug":"kushinagar-news-three-friends-missing-from-pateharwa-found-in-hapur-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-141539-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पटहेरवा से लापता तीन सहेलियां हापुड़ में मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पटहेरवा से लापता तीन सहेलियां हापुड़ में मिलीं
Mon, 14 Jul 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। घर से लापता हुई तीन सहेलियों को पटहेरवा पुलिस ने हापुड़ से ढूंढ़ निकाला। वह घर से नाराज होकर अवध असाम एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही थीं। नया सिम कार्ड मोबाइल में लगाते ही पुलिस को लोकेशन मिली और वहां की पुलिस व जीआरपी से संपर्क कर उन्हें ढूंढ़ने में सफलता हासिल कर। तीनों नबालिग है। तीन दिन से इसको लेकर पुलिस परेशान हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तीन किशोरियां 11 जुलाई को घर से लापता हो गईं। दो बहनें अपनी एक सहेली के घर पहुंची और वहां से तीनों लापता हो गईं। सगी बहनों के पिता पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटियों की उम्र 14 और 17 वर्ष है। वह अपनी सहेली के घर गई थी, वहां पर पता करने गया तो उसकी मां बताई कि उसकी भी बेटी घर पर नहीं है। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस लापता किशोरियों की तलाश में जुट गई। किशोरी का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बता रहा था। सर्विलांस पर किशोरी के मोबाइल का आईएमआई नंबर पुलिस ने लगवाया, लेकिन मोबाइल बंद होने के कारण लोकेशन नहीं मिल रही थी। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि किशोरियों ने अपना सिम कार्ड तोड़कर फेेंक दिया था और ट्रेन में नया सिम कार्ड लगाया। इसकी मदद से पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की।