फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News: There is a possibility of rain with thunder and lightning for three days from today

Kushinagar News: आज से तीन दिन गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

Tue, 15 Jul 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 15 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kushinagar News: There is a possibility of rain with thunder and lightning for three days from today
पडरौना। कभी धूप तो कभी छांव होने के लिए चलते उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को मंगलवार की शाम करीब छह बजे हल्की बारिश ने राहत दी। मौसम विभाग की तरफ से 18 जुलाई तक तेज हवा के साथ जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब छह बजे के बाद से ही आधे-एक घंटे के अंतराल में तेज धूप तो कभी आसमान में बादल छा रहे थे। धूप निकलने पर लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। कुछ देर बाद ही आसमान में बादल छाने से लोगों ने राहत महसूस की। शाम करीब छह बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और पुरवा चलने के साथ करीब 15 मिनट तक हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जिले के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन

उसके अनुसार आने वाले पांच दिन तक मौसम का अधिकतम तापमान 31 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 66 से 95 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 56 से 73 फीसदी के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वानुमानित अवधि के दौरान मध्यम से घने बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed