फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News : The mosque was built with the money of Saihard

Kushinagar News: साैहार्द के चंदे से बनाई गई थी मस्जिद

Fri, 11 Jul 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 11 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar News : The mosque was built with the money of Saihard
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव गढ़हिया चिंतामणि के विवादित मस्जिद के मुस्लिम पक्षकार इस्लाम अंसारी का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मुस्लिम पक्षकार भावुक शब्दों में कहते हुए दिख रहे हैं कि हिन्दू और मुस्लिम समाज के लोगों से जुटाए गए चंदे के रुपये से मस्जिद का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन

इस वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। वायरल वीडियो में वह स्वीकार कर रहे हैं कि सरकारी जमीन पर मस्जिद का निर्माण कराया गया था। केवल एक व्यक्ति के कारण मस्जिद शहीद की जा रही है। इस मस्जिद के अलावा बहुत से मंदिर-मस्जिद भी सरकार जमीन पर बने हैं, लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गढ़हिया चिंतामणि में करीब 20 वर्ष पूर्व मुस्लिम समाज के लोगों ने गांव स्थित सड़क किनारे खाली पड़ी जमीन पर मस्जिद का निर्माण कराया था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गांव के अरविंद किशोर शाही ने हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ तमकुहीराज तहसील में शिकायत दर्ज कराई कि गांव में मुख्य सड़क के किनारे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मस्जिद बनाई गई है। इसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं और लोग जान गंवाते है।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व टीम को गांव भेज जांच कराई तो स्पष्ट हुआ कि मस्जिद का निर्माण सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई है। इसके बाद तहसील प्रशासन की ओर से 27 जनवरी को तहसीलदार न्यायालय से आदेश पारित कर मस्जिद को हटाने के लिए आठ अप्रैल 2025 की मियाद निर्धारित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम पक्ष ने मामले में राहत पाने के लिए प्रयागराज स्थित उच्च न्यायालय में रिट दायर कर न्याय की गुहार लगाई। उच्च न्यायालय ने मस्जिद के ध्वस्तीकरण के आदेश पर रोक लगाते हुए जिला मजिस्ट्रेट को निर्धारित समयावधि के दौरान सुनवाई पूरी करने के निर्देश दिए।

जिला मजिस्ट्रेट ने 10 जून को सुनवाई पूरी होने के बाद आदेश पारित कर तहसीलदार तमकुहीराज के आदेश को यथावत रखते हुए सरकारी जमीन से मस्जिद हटाने का आदेश पारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed