{"_id":"66ef3fc9e9f0820b9c083084","slug":"kushinagar-news-teenager-missing-for-three-months-could-not-be-traced-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123503-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीन महीने से गायब किशोरी का नहीं चल सका पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीन महीने से गायब किशोरी का नहीं चल सका पता
Sun, 22 Sep 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 22 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी 13 जून की रात एक मंदिर से गायब हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी किशोरी का कहीं पता नहीं चल सका। इसको लेकर परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। किशोरी के पिता ने बताया कि वह एक मंदिर के पुजारी हैं। 13 जून की रात उनकी 14 वर्षीय बेटी मंदिर से गायब हो गई। घर पर पत्नी के न रहने पर उनके तीनों बच्चे 13 जून की रात मंदिर पर ही रुके थे। रात दो बजे रात में उनकी बेटी की नींद खुली तो वह पानी पी और फिर बरामदे में बैठकर पंखा चलाने लगी। इसी दौरान उनकी नींद लग गई। सुबह नींद खुली तो उनकी बेटी गायब थी। इस संबंध में एसओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन