फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News : Stop standing on road, traffic jam

Kushinagar News: सड़क पर खड़ी कर दी कार, लगा जाम

Fri, 11 Jul 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 11 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar News : Stop standing on road, traffic jam
तमकुहीराज। स्थानीय कस्बे के मुख्य ओवरब्रिज चौराहे के समीप एक लग्जरी कार खड़ी होने से करीब आधे घंटे जाम की स्थित रही। चालक कार को ओवरब्रिज के नीचे खड़ा कर कहीं चला गया। बाद में चालक के पहुंचने के बाद आवागमन बहाल हो सका। तमकुहीराज कस्बा स्थित मुख्य ओवरब्रिज चौराहे के समीप बृहस्पतिवार दोपहर बाद तीन बजे लाल रंग की एक लग्जरी कार किसी ने खड़ी कर दी। इसके कारण मुख्य बाजार, फाजिलनगर, समउर और बिहार की ओर से आने वाले वाहन चालकों व उसमें बैठे लोगों को जाम से सांसत झेलनी पड़ी। गर्मी से लोग परेशान हो कार के पास पहुंचे तो चालक नहीं मिला। करीब आधे घंटे के बाद चालक पहुंचा उसके बाद तक लोग जाम में फंसे रहे। करीब 500 मीटर दूर कस्बा पुलिस चौकी के जिम्मेदार मौके पर भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed