फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News : Ration shops to be verified, nodal named

Kushinagar News: राशन की दुकानों का होगा सत्यापन, नोडल नामित

Fri, 11 Jul 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 11 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar News : Ration shops to be verified, nodal named
पडरौना। जिले में संचालित राशन की दुकानों का माहवार भौतिक सत्यापन के लिए डीएम ने नोडल अधिकारी नामित किए हैं। उन्होंने नामित नोडल अधिकारियों को निर्धारित बिंदु पर जांच कर सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शासन की तरफ से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन समयबद्ध रूप से कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसको गंभीरता से लेते हुए जिले की उचित दर दुकानों पर माहवार खाद्यान्न के भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारियों और पारदर्शी वितरण के लिए पर्यवेक्षण अधिकारियों को नामित कर वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य निगम पर नियुक्त प्रेषण प्रभारी की तरफ से प्रेषित खाद्यान्न की रियल टाइम ऑनलाइन फीडिंग कराई जाएगी। इससे दुकान का खाद्यान्न, किस समय व किस वाहन से पहुंचेगा, इसकी जानकारी मिल सकेगी।

प्रत्येक उचित दर दुकान पर खाद्यान्न के भौतिक सत्यापन के लिए जुलाई, अगस्त और सितंबर तक के लिए नोडल अधिकारी नामित करते हुए आवंटित दुकान पर प्राप्त खाद्यान्न की मात्रा और गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन कर सत्यापन रिपोर्ट संबंधित एसडीएम को देने का निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed