फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   KUSHINAGAR NEWS

Kushinagar News: अध्योध्या के बाबा लाड़ी ने पंजाब के अरमान को दी पटखनी

Tue, 21 Nov 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 21 Nov 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
KUSHINAGAR NEWS
विजयपुर दक्षिण पट्टी में  कुश्ती कला का प्रदर्शन करते पहलवान। संवाद
गुरवलिया बाजार। क्षेत्र के विजयपुर दक्षिण पट्टी के पोखरा टोला स्थित छठ घाट पर सोमवार को कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न प्रांतों के अलावा नेपाल के पहलवानों ने दांव पेंच आजमाए। सबसे कड़ा मुकाबला अयोध्या के पहलवान बाबा लाडी व पंजाब के पहलवान अरमान के बीच हुई, जिसमें लाडी बाबा ने अरमान को चित किया।
विज्ञापन


इसके बाद हुई कुश्ती में गोरखपुर के अमित ने देवतहा के छोटू को, पडरौना के मंजेश ने गोरखपुर के भोलू को, गोरखपुर के सौरभ ने देवतहा के संदीप को, गोरखपुर के कुलदीप ने प्रेमनगर के मुकेश को, प्रेमनगर के अभिषेक ने गोरखपुर के अमित को, फाजिलनगर के प्रदीप ने पडरौना के अंकित को पराजित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि मोहम्मद इलियास अंसारी, अंकुर सिंह, अमरनाथ सिंह, गिरजेश सिंह, विपिन सिंह, शिव शंकर कुशवाहा, नंदलाल विद्रोही ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराया। कुश्ती का संचालन दुर्गेश मिश्र ने किया। अंत में आयोजक प्रधान अमावस यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।इस दौरान ओमप्रकाश यादव, विजय यादव, मनसा शर्मा, हरेंद्र सिंह, पारस सिंह, देव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed