{"_id":"68769f9f5a38a3a7b7071922","slug":"kushinagar-news-capacity-enhancement-work-started-at-bhishva-mathwalgiri-substation-will-get-relief-from-tripping-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-141589-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भीष्वा मठवालगिरी उपकेंद्र पर क्षमता वृद्धि का काम शुरू, ट्रिपिंग से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भीष्वा मठवालगिरी उपकेंद्र पर क्षमता वृद्धि का काम शुरू, ट्रिपिंग से मिलेगी निजात
Wed, 16 Jul 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। बिजली निगम की ओर से भीष्वा मठवालगिरी उपकेंद्र को अपग्रेड करने का कार्य शुरू हो गया है। क्षमता वृद्धि कर पांच की जगह 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है। बार-बार फाॅल्ट और लो वोल्टेज की समस्या परेशान लोगों को इससे निजात मिलेगी। उपकेंद्र के अपग्रेड होने की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने प्रसन्नता जताई है। सुकरौली के भीष्वा मठवालगिरी स्थित उपकेंद्र के पांच फीडर से करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। इसमें नार्थ, मैनपुरवां, सुकरौली टाउन, साउथ और रामपुर सोहरौना समेत पांचों फीडरों में बिजली आपूर्ति के लिए पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं।
क्षमता से अधिक उपभोक्ताओं का लोड होने के चलते लोगों को बार-बार लोकल फाॅल्ट और ओवरलोडिंग की समस्या से परेशान होना पड़ता है। उपभोक्ताओं की इस समस्या को देखते हुए बिजली निगम ने पांच एमवीए के एक ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर वहां 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है।
इसके अलावा केबलिंग और अन्य मशीनरी को भी अपग्रेड किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि होने से उपभोक्ताओं को अब बार-बार फॉल्ट और लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी।