फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar MLAs participated in the National MLA Conference in Pune

Kushinagar News: पुणे में राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन कुशीनगर के विधायकों ने हिस्सा

Mon, 10 Feb 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 10 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar MLAs participated in the National MLA Conference in Pune
कसया। मुंबई के पुणे में राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन आयोजित किया गया। महाराष्ट्र के एमआईटी डब्ल्यूपी कैंपस, पुणे में आयोजित सम्मेलन में देशभर के विधायकों को क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हिस्सा लेकर लौटे कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने कहा सम्मेलन में देश के सभी पार्टियों के विधायकों ने भाग लिया है। इसमें विधायकी के नियम एवं कानूनों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस सम्मेलन में कुशीनगर से हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय और पडरौना विधायक मनीष जायसवाल आदि ने भाग लिया। विधायक पीएन पाठक ने कहा कि सम्मेलन में भारतीय छात्र संसद का उद्घाटन, राजनीतिक नेतृत्व विकास सत्र, और युवा संवाद कार्यक्रम जैसी गतिविधियां हुई। विधायक वर्ग इस दौरान विभिन्न सत्रों में भाग लेते हुए नीति-निर्माण, प्रशासनिक दक्षता और लोकतांत्रिक सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की। इसमें उन्हें अपने अधिकारों की भी जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed