फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kushinagar mahostava start from six november

छह नवंबर से होगा कुशीनगर महोत्सव का आगाज

Thu, 27 Oct 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
kushinagar mahostava start from six november
कुशीनगर महोत्सव कार्यक्रम की विधिवत जानकारी देते आयोजक विनय राय।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
छह नवंबर से होगा कुशीनगर महोत्सव का आगाज
विज्ञापन

- सशक्त भारत-आत्मनिर्भर भारत और जल ही जीवन है थीम पर होंगे आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
तुर्कपट्टी/गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी महुअवां स्थित सूर्य मंदिर परिसर में बुधवार देर शाम कुशीनगर महोत्सव आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें आयोजन की तारीखों और कलाकारों के बारे में चर्चा की गई। इस बार महोत्सव 15 दिवसीय होगा, जिसकी शुरूआत छह नवंबर को देवरिया के बैकुंठपुर कोठी से होकर 20 नवंबर को तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर के देवताल पर संपन्न होगी।
कुशीनगर महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय ने बताया कि छह नवंबर को देवरिया के बैकुंठपुर कोठी में महोत्सव की शुरूआत भजन संध्या और नदी पूजन के साथ होगी। सात नवंबर को बांसी धाम पडरौना में राम-सीता की झांकी, भजन संध्या, आरती और सम्मान समारोह का आयोजन होगा। आठ नवंबर को कुशीनगर के हिरण्यावती नदी पर स्थित करुणा घाट पर दीप दान, आरती एवं नदी पूजन का आयोजन होगा।
विज्ञापन

नौ नवंबर को नारायणी नदी के एपी तटबंध पर नदी पूजन, आरती एवं लोक गायन तथा 10 नवंबर को सेवरही के शिवाघाट पर नदी पूजन एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। 11 नवंबर को उजारनाथ शिव मंदिर परिसर में शिव-पार्वती की झांकी तथा शिव जागरण होगा। 12 नवंबर को तुर्कपट्टी इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में एक दिवसीय मैत्री क्रिकेट मैच खेला जाएगा। 13 नवंबर को बरवा राजापाकड़ में दिन के समय तैराकी प्रतियोगिता तथा शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम, ब्रज की रासलीला एवं फूलों की होली खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 नवंबर को कुबेरस्थान शिव मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक, भजन संध्या एवं शयन आरती प्रस्तावित है। 15 नवंबर को दुमही में शहीद चंद्रभान चौरसिया की मूर्ति का अनावरण, पुरुष/महिला मिनी मैराथन एवं बाबू गेंदा सिंह की जयंती पर कवियों और किसानों को सम्मानित किया जाएगा। 16 नवंबर को फाजिलनगर में दंगल, कबीरवाणी एवं लोक गायन का कार्यक्रम होगा।
17 नवंबर को कुशीनगर से महिला साइकिल रेस देवरिया के मुंडेरा बाबू स्थित केदार राव महिला महाविद्यालय पहुंचेगी, जहां सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम आयोजित होगी। 18 नवंबर को पुरुष साइकिल रेस कसया से शुरू हो कर रविंद्रनगर पहुंचेगी और शाम को पडरौना नगर के जूनियर हाई स्कूल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 18 नवंबर को ही मंशा छापर स्थित नेहरू इंटर कॉलेज परिसर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा। 19 नवंबर को तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर के पीछे स्थित देवताल के समीप महिसासुर मर्दनी नृत्य नाटिका एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

20 नवंबर को तुर्कपट्टी में ही सांस्कृतिक संध्या, उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार वितरण समारोह तथा समापन समारोह का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रमों में कई फिल्मी कलाकार, वरिष्ठ आईएएस/आईपीएस तथा देश के नामचीन लोग कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। वहीं प्रदेश के कई मंत्री भी इन कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में है।
इस दिन होगा इनका सम्मान
06 नवंबर 2022: भोजपुरी रत्न व बिरहा सम्मान
15 नवंबर 2022: किसान व कवि सम्मान
18 नवंबर 2022: कुशीनगर गौरव सम्मान
19 नवंबर 2022: साथी सम्मान
20 नवंबर 2022: यूपी रत्न व नारी रत्न सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed