फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar Madani Masjid Committee secretary dies of heart attack

कुशीनगर: मदनी मस्जिद कमेटी के सेक्रेटरी की हार्ट अटैक से मौत, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

Fri, 21 Feb 2025 01:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 21 Feb 2025 01:40 PM IST
विज्ञापन
Kushinagar Madani Masjid Committee secretary dies of heart attack
शाकिर खान(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की हाटा नगर के मदनी मस्जिद कमेटी के सेक्रेटरी शाकिर खान की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर उन्हें सीने में दर्द होने पर गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


लखनऊ में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शाकिर के इंतकाल की खबर मिलते ही मदनी मस्जिद के पास लोगों की भीड़ जुट गई। शाकिर की मौत के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि नगर के करमहा चौराहा स्थित मदनी मस्जिद पर हुए प्रशासन की तरफ से हुई कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। बुलडोजर की कार्रवाई के बाद मस्जिद कमेटी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मस्जिद पर आगे से कोई भी तोड़फोड़ की कार्रवाई करने पर रोक लगाते हुए अधिकारियों से जवाब तलब किया है। करीब 20 वर्षों से निर्माणाधीन हाटा की मदनी मस्जिद के एक हिस्से को प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बना होना बताते हुए बीते नौ फरवरी को प्रशासन बुलडोजर लगा कर तोड़वा दिया था। 

हालांकि, मस्जिद कमेटी की ओर से प्रशासन पर आरोप लगाया गया था कि प्रशासन ने बगैर उन्हें पूर्व सूचना दिए मस्जिद पर बुलडोजर चला दिया। जबकि, प्रशासन की ओर से जारी प्रेस नोट में मस्जिद कमेटी को तीन बार नोटिस देने की बात कही गई थी। 

 

इसी मामले को लेकर मस्जिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मस्जिद पर आगे से किसी भी तोड़फोड़ की कार्रवाई से रोक लगाते हुए कुशीनगर जिला प्रशासन के अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed