फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar Leopard Caught After 15 Hours, Police Lathicharge to Control Crowd.

कुशीनगर: 15 घंटे, 6 घायल, 1 तेंदुआ- आखिरकार पकड़ा गया आदमखोर; रेस्क्यू के दौरान मची अफरा-तफरी, फिर जो हुआ..."

Sat, 09 May 2026 10:43 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 09 May 2026 10:43 AM IST
सार

कुशीनगर में 15 घंटे तक मौत बनकर तेंदुआ घूमता रहा। इस दौरान तेंदुए ने 6 लोगों को लहूलुहान भी कर दिया। आखिरकार लंबी मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को दबोच लिया। रेस्क्यू के दौरान इलाके में हड़कंप मचा रहा। बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने लाठियां भी भांजी। जानिए कैसे खत्म हुआ खौफ का मंजर।

विज्ञापन
Kushinagar Leopard Caught After 15 Hours, Police Lathicharge to Control Crowd.
कुशीनगर में तेंदुए का खौफ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के चार गांवों में बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार दोपहर तक करीब 12 घंटे तेंदुए का आतंक रहा। इस दौरान तेंदुए के हमले में छह लोग घायल हो गए। वहीं, रेस्क्यू अभियान के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

विज्ञापन


झड़प में एक सिपाही सुशील सिंह का सिर फट गया जबकि जटहां बाजार थानाध्यक्ष समेत चार अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। इधर, गोरखपुर चिड़ियाघर से बुलाई गई टीम ने ट्रैंकुलाइजर गन की मदद से तेंदुए को बेहोश कर पकड़ा। माघी कोठिलवा गांव में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे तेंदुए ने सबसे पहले उमेश गिरी पर हमला किया।

विज्ञापन

Kushinagar Leopard Caught After 15 Hours, Police Lathicharge to Control Crowd.
कुशीनगर में तेंदुए का खौफ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके बाद वह करीब दो किलोमीटर दूर कंठी छपरा गांव पहुंचा जहां देर रात खेत में सो रहे रहीम अंसारी को घायल कर दिया। रहीम के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग निकला और पुरनहा मिश्र गांव पहुंच गया। वहां शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे घर के बाहर फूल तोड़ रहीं ललिता देवी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

कुत्तों के दौड़ाने पर तेंदुआ गांव के लाल पहाड़ी के बरामदे में छिप गया। शोर सुनकर बाहर निकलीं उनकी पत्नी रजली पर भी उसने हमला कर दिया। बाद में तेंदुआ एक अन्य घर में घुस गया। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन घेराबंदी के दौरान तेंदुआ निकल भागा और माघी कोठिलवा गांव के अशोक कुमार, डुमरा बुजुर्ग गांव के मनोज सिंह तथा जरार गांव के विवेक कुशवाहा को घायल कर दिया।

विज्ञापन

Kushinagar Leopard Caught After 15 Hours, Police Lathicharge to Control Crowd.
कुशीनगर में तेंदुए का खौफ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तेंदुए को देखकर मची भगदड़ में गिरने से पुरनहा मिश्र गांव के विजय कुशवाहा घायल हो गए। रेस्क्यू के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस जब लोगों को पीछे हटाने लगी तो कुछ युवकों ने पुलिस पर हमला कर दिया।

पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। झड़प में थानाध्यक्ष अभिनव मिश्र, सिपाही संतोष सिंह, कृष्णजीत पाठक और अनुराग यादव भी घायल हो गए। इसके बाद नौ थानों की पुलिस पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

Kushinagar Leopard Caught After 15 Hours, Police Lathicharge to Control Crowd.
कुशीनगर में तेंदुए का खौफ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
15 घंटे बाद पकड़ा गया दहशत का पर्याय बना तेंदुआ
बिहार प्रांत के मदनपुर जंगल से भटककर आया तेंदुआ करीब 15 घंटे तक क्षेत्र के चार गांवों में दहशत का पर्याय बना रहा। इस दौरान छह लोगों को घायल भी किया।

पुलिस और बिहार व कुशीनगर की वन विभाग की टीम की कोशिशों के बाद भी जब वह पकड़ में नहीं आया तो गोरखपुर चिड़ियाघर की टीम बुलाई गई, जिसने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर करीब 12 बजे उसे बेहोश कर काबू किया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

Kushinagar Leopard Caught After 15 Hours, Police Lathicharge to Control Crowd.
भीड़ को नियंत्रित करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे तेंदुआ बिहार के बगहा जिले के पिपरासी गांव में पहली बार दिखा, वहां भी उसने पांच लोगों को घायल किया और वहां से भागकर जिले में दाखिल हुआ और यहां माघी कोठिलवा गांव में एक व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया।

उसके बाद शुक्रवार दोपहर में काबू में आने से पहले उसने क्षेत्र क चार गांवों में दहशत फैलाए रखा। बताया जा रहा है कि तेंदुए के हमले की सूचना पर रात में ही वन विभाग की टीम गांव में पहुंची लेकिन खानापूरी कर लौट आई। इसके बाद तेंदुए ने आसपास के चार गांवों में दहशत फैलाई, जिसके हमले में झह लोग घायल हो गए।

Kushinagar Leopard Caught After 15 Hours, Police Lathicharge to Control Crowd.
तेंदुए को पकड़ कर ले जाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव वालों का कहना था अगर रात को ही वनकर्मी सक्रिय हो गए होते तो शुक्रवार को सुबह तेंदुआ छह लोगों पर हमला नहीं किया होता। बताया जा रहा है कि तेंदुआ माघी कोठलिवा गांव में रामअधार सिंह के घर में छिप गया। तेंदुए के घर में घुसने के बाद परिवार के चार लोग खुद को एक कमरे में बंद कर लिए। पुलिस और वन विभाग की टीम करीब दो घंटे बाद रेस्क्यू करने के बाद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

वन विभाग की टीम ने रामअधार सिंह के घर को जाल से चारों तरफ से घेर दिया और चिड़िया घर से टीम के आने का इंतजार करने लगी। इस दौरान तेंदुआ घर के रोशनदान के रास्ते बाहर निकल गया। बाहर मौजूद जरार के विवेक कुशवाहा (35) पर हमला कर दिया। इस दौरान लोग लाठियों से तेंदुए को जमीन पर दबा दिया था, लेकिन जाल लाने में देरी के कारण तेंदुआ पास के ह्यूम पाइप में घुस गया। जाल से ह्यूम पाइप को वनकर्मियों ने घेर दिया। दिन में 11 बजे गोरखपुर चिड़िया घर से दो सदस्यीय टीम पहुंची और रेस्क्यू के बाद तेंदुए को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed