फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kushinagar,khadda sub division, bar association election

राजेंद्र अध्यक्ष और कुमोदचंद महामंत्री निर्वाचित

Fri, 22 Nov 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
kushinagar,khadda sub division, bar association election
खड्डा तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी । - फोटो : KUSHINAGAR
राजेंद्र अध्यक्ष और कुमोदचंद महामंत्री निर्वाचित
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की तहसील इकाई का चुनाव हुआ
खड्डा। तहसील परिसर में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में राजेंद्र जायसवाल अध्यक्ष व कुमोदचंद शर्मा महामंत्री निर्वाचित हुए। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

निर्वाचन अधिकारी विपिन बिहारी लाल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव व अनिल कुमार सिंह की देखरेख में हुए चुनाव में 44 मतदाताओं में 43 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजेंद्र जायसवाल ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गिरिजाशंकर पांडेय को पांच मतों से पराजित किया। राजेंद्र जायसवाल को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। महामंत्री पद पर कुमोदचंद शर्मा ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनूप कुमार मिश्रा को 23 मतों के अंतर से पराजित किया जबकि कोषाध्यक्ष पद पर नित्यानंद पांडेय तथा उपाध्यक्ष पद पर अमियमय मालवीय निर्विरोध निर्वाचित किए गए। शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के बाद अधिवक्ताओं ने निर्वाचित प्रतिनिधियों सहित निर्वाचन अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान कैलाश सिंह, अवधेश यादव, सतीश मद्धेशिया, ज्योतिर्मय मालवीय, अजय गुप्ता, मुहर्रम अली, अरविंद पांडेय, वेदप्रकाश गिरी, दयानंद मणि त्रिपाठी, दीनानाथ सिंह, मोहन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed