फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar is in the top 5 in the annual delta ranking under the Aspirational Development Block Scheme

आकांक्षात्मक विकास खंड: गोरखपुर मंडल में DM ने मारी बाजी, कुशीनगर का 'विष्णुपुरा' प्रदेश के टॉप-5 रैंकिंग में

Mon, 07 Jul 2025 02:06 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 07 Jul 2025 02:06 PM IST
सार

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि वार्षिक डेल्टा रैंकिंग में स्थान बनाना जिले के लिए मान-सम्मान की बात है। शासन की योजनाओं को आमजन तक सुविधाजनक और सरल तरीके से पहुंचाकर उन्हें लाभांवित किया जाए, ये लक्ष्य होता है। इस सफल योगदान में सीडीओ और बीडीओ का भी योगदान काफी रहा है, इसी वजह से ब्लॉक टॉप 5 में शामिल हो सका है।

विज्ञापन
Kushinagar is in the top 5 in the annual delta ranking under the Aspirational Development Block Scheme
डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश सरकार ने 'आकांक्षात्मक विकास खंड' योजना के तहत वर्ष 2024-25 की वार्षिक डेल्टा रैंकिंग जारी की है। कुशीनगर जिले का विष्णुपुरा विकास खंड भी टाप पांच में जगह बनाने में सफल रहा है।  समग्र डेल्टा रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विकास खंड को 2.5 करोड़, द्वितीय को 1.5 करोड़, तृतीय को एक करोड़ रुपये और अन्य शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विकास खंडों को 50-50 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 

विज्ञापन

कुशीनगर टॉप में तृतीय स्थान के बाद वाली श्रेणी में है। ऐसे में जल्द ही कुशीनगर के इस खंड को 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। दरअसल, सरकार अच्छा प्रदर्शन करने वाले विकास खंडों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 20 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि व पुरस्कार देगी। मुख्यमंत्री जल्द ही इन ब्लाकों को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत वर्ष 2024-25 में इन विकास खंडों की सतत मानिटरिंग की गई। जिसमें डेल्टा रैंकिंग के विषयगत क्षेत्र स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बुनियादी ढांचा और सामाजिक विकास में प्रगति का आंकलन किया गया। जिसके आधार पर यह रैकिंग जारी की गई है। महत्वाकांक्षी आकांक्षात्मक विकास खंड योजना के तहत सभी 108 आकांक्षात्मक विकास खंडों के समग्र विकास की परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
विज्ञापन

नियोजन विभाग की ओर से जारी डेल्टा रैंकिंग में जालौन जिला के जालौन विकास खंड ने समग्र प्रदर्शन में प्रथम स्थान हासिल किया है। जालौन जिले के ही रामपुरा विकास खंड ने दूसरा और गाजीपुर जिले में देवकली, कुशीनगर जिले में विष्णुपुरा तथा मीरजापुर जिले में मड़िहान विकास खंड भी टाप पांच में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि वार्षिक डेल्टा रैंकिंग में स्थान बनाना जिले के लिए मान-सम्मान की बात है। शासन की योजनाओं को आमजन तक सुविधाजनक और सरल तरीके से पहुंचाकर उन्हें लाभांवित किया जाए, ये लक्ष्य होता है। इस सफल योगदान में सीडीओ और बीडीओ का भी योगदान काफी रहा है, इसी वजह से ब्लॉक टॉप 5 में शामिल हो सका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed