फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar Aparajita

घर से निकलेंगी महिलाएं तभी होगा शत-प्रतिशत मतदान

Sun, 07 Apr 2019 12:07 AM IST
kushinagar Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 07 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar Aparajita
श्री गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज खड्डा में अपराजिता मुहिम के तहत लोकतंत्र की पाठशाला आयोजित - फोटो : अमर उजाला
खडडा/ कुशीनगर। अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत शनिवार को श्री गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज, खड्डा में  लोकतंत्र की पाठशाला आयोजित हुई। इसमें मतदान का महत्व बताया गया और विद्यार्थियों को अभिभावकों व आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया। 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडीएम दिनेश कुमार ने कहा कि निर्णय लेने में सहभागिता ही महिला सशक्तिकरण है। महिला प्रधानों को पुरुषों ने चौखट तक सीमित कर रखा है। उनकी भूमिका बस हस्ताक्षर तक सीमित है। अपराजिता कार्यक्रम से महिलाएं जागरूक होंगी। लोकसभा चुनाव में महिलाओं को अपनी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। महिलाएं घर से निकलेंगी तभी शत-प्रतिशत मतदान होगा। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार अहमद फरीद खां ने कहा कि हमें बेटे और बेटी में फर्क नहीं करना चाहिए। बेटियों को भी आजादी दी जानी चाहिए। चीनी मिल प्रबंधक लोकेश कुमार ने कहा कि हमें घर और आसपास ऐसा माहौल बनाना चाहिए कि महिलाएं खुद को कमजोर न समझें। प्रधानाचार्य विनयकांत सिंह ने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
विज्ञापन

प्रवक्ता सुमंत पांडेय ने कहा कि बेटियां जल, थल, नभ सभी क्षेत्रों में मुकाम हासिल कर रही हैं। शिक्षक रितेश पांडेय ने कहा कि देश में महिलाओं को आजादी के समय से ही मतदान का अधिकार मिला हुआ है।  शिक्षक राम अवतार ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में मतदान कर महिलाएं देश निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकती हैं। प्रवक्ता मोहन मिश्रा ने कहा कि महिलाएं शक्ति का स्वरूप हैं। प्रवक्ता संतोष तिवारी ने कहा कि महिलाओं को अभी समाज में बराबर का दर्जा नहीं मिल पाया है। प्रवक्ता अनिल जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को अभी पूरा हक नहीं मिला। अंत में एसडीएम ने कार्यक्रम में मौजूद 175 छात्र-छात्राओं को नारी गरिमा की रक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईपीएल के प्रधान प्रबंधक लोकेश कुमार और संचालन शिक्षक कमलेश सिंह ने किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक खड्डा संजय कुमार सिंह, एसओ हनुमानगंज ब्रजेश मिश्रा, गन्ना  व्यवस्थापक एसके त्रिपाठी  शेषनाथ राय, सुरेश वर्मा, विकास शर्मा, रामनिवास सिंह, शिवेश मिश्रा, सुरेश वर्मा, दिवाकर यादव, विकास सिंह, बृजेंद्र कुमार, देवेंद्र राम, विनोद राम, कृष्ण अवतार, सुरेश वर्मा, सुरेंद्र सिंह, रामनिवास सिंह, सतीश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed