{"_id":"60f1d1068ebc3ebf5713f5a7","slug":"kushinagar-accident-kushinagar-news-gkp4021149185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: दुर्घटना में ट्रक चालक का पैर कटा, पंजाब प्रांत का रहने वाला है ट्रक चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: दुर्घटना में ट्रक चालक का पैर कटा, पंजाब प्रांत का रहने वाला है ट्रक चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्घटना में ट्रक चालक का पैर कटा, पंजाब प्रांत का रहने वाला है ट्रक चालक
हाटा। शुक्रवार की शाम करीब साढे छह बजे गोरखपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक का पहिया हाटा कोतवाली के पास फटने से वह अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में एक ट्रक चालक का दाहिना पैर कट गया।
पंजाब प्रांत के सुखदेव सिंह उम्र 40 वर्ष ट्रक लेकर गोरखपुर की ओर से बिहार की तरफ जा रहे थे। वह हाटा नगर में कोतवाली के पास पहुंचे ही थे कि उनके ट्रक का पहिया फट गया। इस कारण उनका ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक में पीछे से टकरा गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक सुखदेव सिंह का पैर कट गया। वहां पहुंचे स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से चालक को क्षतिग्रस्त ट्रक के केविन से निकालकर हाटा सीएससी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए ट्रक चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।