{"_id":"64a466fd098debf77209c814","slug":"kubersthans-team-won-the-final-match-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-945-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुबेरस्थान की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुबेरस्थान की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला
Wed, 05 Jul 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
पडरौना के माधवराव सदाशिव राव नगर में सर्किल क्रिकेट खिलाड़ियो को पुरस्कार देते मुख्यातिथि।संवा
पडरौना नगर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के माधवराव सदाशिव राव नगर में चल रची क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को फाइनल मैच हुआ। इसमें कुबेरस्थान की टीम ने रामपुर को हराया। आयोजकों की तरफ से विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। इसके बाद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कुबेर स्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 90 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी रामपुर की टीम महज छह ओवर खेलकर 35 रन पर सिमट गई।
कुबेरस्थान की टीम को 55 रनो से विजेता घोषित किया गया। मैन ऑफ द मैच नीरज सिंह और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सन्नी दुबे को मिला। इस दौरान नवनीत यादव, विनय तिवारी, बृजेश शर्मा, आकाश वर्मा, गौतम गुप्ता, सचिन साहा आदि मौजूद रहे।