फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Krishna murder case: Reason still unknown, name of one more accused revealed

कृष्णा हत्याकांड : कारण अब भी पता नहीं, एक और आरोपी का नाम सामने आया

Mon, 15 Sep 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Krishna murder case: Reason still unknown, name of one more accused revealed
हाटा। संस्कृत विद्या प्रबोधिनी महाविद्यालय में छात्र कृष्णा दूबे हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। अब चार आरोपियों के अलावा पांचवें व्यक्ति का नाम भी सामने आया है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। छात्र की हत्या क्यों की गई, इसकी वजह तलाशने में टीम जुटी हैं। अलग-अलग आरोपियों से पूरे दिन टीमों ने पूछताछ की। पुलिस घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। हाटा के मुजहना मोहल्ले में संचालित संस्कृत विद्या प्रबोधिनी महाविद्यालय में देवरिया के रामपुर दूबे गांव के रहने वाले 11 वर्षीय छात्र कृष्णा दूबे की शुक्रवार की भोर में हत्या कर दी गई थी। आरोपी इसको आत्महत्या का रूप देने में जुटे रहे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। इसके बाद मामले में नया मोड़ आ गया। एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने प्रबंधक, उसके बेटे, बहू और प्रधानाचार्य को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की। इसमें एक बाहरी व्यक्ति का नाम सामने आया, जिसका प्रबंधक के घर व विद्यालय में आना जाना लगा रहता था। घटना के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। छात्र की हत्या की असल वजह क्या है इस बात पर पुलिस की चुप्पी अभी नहीं टूट रही है। पुलिस इस घटना के खुलासे के काफी करीब पहुंचने का दावा तो कर रही है, लेकिन अभी पूरी तरह हत्या की कहानी सुलझती हुई नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed