फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   korona test in ghosipur

Kushinagar News: गांव में पहुंचीं स्वास्थ्य विभाग की टीम, दवा का छिड़काव

Wed, 28 Dec 2022 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
korona test in ghosipur
घोसीपुर में हुई कोरोना जांच, दवा का छिड़काव
विज्ञापन

एक ही परिवार की दो बच्चियों की मौत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
मथौली बाजार। क्षेत्र के मुहम्मदा जमीन सिकटिया के घोसीपुर टोले में एक ही परिवार की दो बच्चियों की मौत बुखार से होने और तीसरी की तबीयत खराब होने की सूचना पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने गांव में कोरोना की जांच की। साथ दी दवा का छिड़काव कराया गया।
गांव के योगेंद्र की बेटी शालू (9) आठ माह पूर्व बुखार से पीड़ित हुई थी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन उसकी मौत हो गई। योगेंद्र की दूसरी बेटी अमृता (2) को एक सप्ताह से बुखार और बदन में ऐंठन से पीड़ित थी। उसे परिजन हाटा सीएचसी पर ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे भी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रविवार की शाम अमृता की मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की मौत सिफलिस नामक बीमारी से हुई है। उनकी तीसरी बेटी प्रीति भी बुखार से पीड़ित है।
विज्ञापन

मंगलवार को अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने पर स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया। गांव में पहुंची टीम ने बुखार पीड़ित 28 लोगों की जांच की। कोरोना पुष्टि के लिए नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। गांव के 41 लोगों में मलेरिया की जांच की, जो निगेटिव पाई गई। इसके बाद पूरे गांव में दवा का छिड़काव कराया गया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी मोतीचक राजेश कुमार मद्देशिया ने बताया कि आरटीपीसीआर की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। गांव में साफ-सफाई रखने के साथ ही लोगों को मच्छरदानी का प्रयोग करने, पानी उबाल कर पीने सहित अन्य सलाह दी गई है। इस दौरान डॉक्टर दीपक मिश्रा, चीफ फार्मासिस्ट सत्येंद्र मिश्र, राकेश कुमार, नरेंद्र सिंह, बबलू इत्यादि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed