{"_id":"5eda7ad58ebc3e90701b92ed","slug":"korona-positive-kushinagar-news-gkp3536987152","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस के लिए साढ़े तीन घंटे बारिश में भीगता रहा कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस के लिए साढ़े तीन घंटे बारिश में भीगता रहा कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस के लिए साढ़े तीन घंटे बारिश में भीगता रहा कोरोना संक्रमित
थाने पहुंचकर खुद को बताया संक्रमित तो पेड़ के नीचे बैठा दिया गया था
अमर उजाला ब्यूरो
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से कोरोना का एक मरीज शुक्रवार को करीब साढ़े तीन घंटे तक बारिश में भीगता रहा। कई बार सूचना देने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ पहुंची। तब उसे अस्पताल भेजा जा सका।
मामला फाजिलनगर सीएचसी व तुर्कपट्टी क्षेत्र के बतरौली गांव का है। गांव में बाहर से आए 23 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसकी सूचना ज्यों उसे मिली, वह स्वयं तुर्कपट्टी थाने पहुंच गया। वहां जब उसने अपने बारे में बताया तो अफरातफरी मच गई। एसओ जितेंद्र सिंह ने पीपीई किट देकर उसे थाने से बाहर पेड़ के नीचे रुकने को कह दिया। साथ ही इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। सुबह से ही लगातार बारिश हो रही थी। इस दौरान संक्रमित युवक पेड़ के नीचे सुबह साढ़े आठ बजे से 12 तक भीगता रहा। साढ़े तीन घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस उसे लेकर लक्ष्मीपुर एलवन अस्पताल चली गई। एसओ ने बताया कि मरीज के आने से एहतियातन थाने को सैनिटाइज कराया गया है।
इस संबंध में फाजिलनगर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एसएन ठाकुर से जब पूछा गया तो उनका कहना था कि सुबह उनके क्षेत्र में दो संक्रमित मिलने की सूचना थी। पहले उन्होंने एंबुलेंस तरुवनवा गांव भेजी। वहां के मरीज को अस्पताल पहुंचाकर एंबुलेंस लौटी तब तुर्कपट्टी से मरीज को अस्पताल भेजा गया। मरीज घर में रुकने के बजाय थाने चला गया था और मौसम भी खराब था, इस वजह से देरी हुई।