फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   korona

जिले को मिलीं 15302 डोज कोरोना वैक्सीन

Thu, 14 Jan 2021 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
korona
जिले को मिलीं 15302 डोज कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन

- पहले चरण के लिए चिह्नित किए गए हैं 12760 लाभार्थी, भेजी गई है कोविशिल्ड कंपनी की वैक्सीन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए पहले चरण में चिह्नित 12,760 लोगों के लिए बुधवार को 15,302 डोज वैक्सीन पहुंच गई है। कोविशील्ड कंपनी की इस वैक्सीन को सपहां सीएचसी और सीएमओ कार्यालय के वैक्सीन भंडार केंद्र में रखा गया है। शनिवार को शुरू हो रहे टीकाकरण के लिए जिले में 14 केंद्र चयनित किए गए हैं। टीकाकरण के लिए कुल 128 टीमें लगाई गई हैं।
कोरोना महामारी से निजात के लिए टीकाकरण की शुरूआत 16 जनवरी से हो रही है। बीते पांच जनवरी व 11 जनवरी को इस टीकाकरण के लिए ड्राई रन का सफलतापूर्वक आयोजन हो चुका है। अब शनिवार से शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान की तैयारी में प्रशासन जुटा है। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार टीकों को रखने के लिए पहले दो आईएलआर (आइस लाइन रेफ्रिजरेटर) मिले थे, बाद में 10 अतिरिक्त आईएलआर और 300 वैक्सीन कैरियर भी आ गए। आईएलआर को एक्टिवेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

पहले चरण के टीकाकरण के लिए सरकारी और निजी चिकित्सा क्षेत्र से 12760 स्वास्थ्यकर्मियों का चयन किया गया है। इन लाभार्थियों की सूची कोविन पोर्टल पर अपलोड करा दी गई है। करीब आठ लाख सिरिंज पहले ही मिल चुकी हैं। बुधवार को कोविशील्ड कंपनी की 15302 डोज वैक्सीन भी आवंटित हो गई। जिसे सपहां सीएचसी और सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित जिला वैक्सीन भंडार केंद्र पर रखने का इंतजाम किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया है कि पहले चरण में टीकाकरण के लिए 12760 लाभार्थी चिह्नित हैं। कोविशील्ड कंपनी की 15302 डोज वैक्सीन आ गई है। एक वायल में लगभग 10 डोज बनेंगे। कुल 128 टीमें टीकाकरण में लगाई जाएगी। इस टीम में छह सदस्य होंगे जिसमें एक डॉक्टर, एक स्टॉफ नर्स, एक एएनएम सहित चार स्वास्थ्यकर्मी और एक कांस्टेबल व एक होमगार्ड शामिल होंगे। डीएम एस राजलिंगम का कहना है कि कोरोना टीकाकरण के लिए ड्राई रन के जरिए पूर्वाभ्यास कराया जा चुका है। पहली वैक्सीन किसे लगेगी, इसका कोई विशेष निर्धारण नहीं है। एक साथ सभी 14 केंद्रों पर टीकाकरण की शुरूआत होगी। इसके लिए जो भी जरूरी तैयारियां हैं वे पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगा टीकाकरण--
पहले चरण में जिन 14 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाना है, उसमें पडरौना का पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहां, कुबेरस्थान, कसया, फाजिलनगर, तमकुहीराज, विशुनपुरा, रामकोला, नेबुआ नौरंगिया, मोतीचक, हाटा, कप्तानगंज और दुदही शामिल है।

टीकाकरण के लिए एसएमएस से मिलेगी सूचना
टीकाकरण के लिए चयनित स्वास्थ्य कर्मियों की केंद्रवार सूची बनाई गई है। कोविन पोर्टल पर अपलोड इस सूची के अनुसार एसएमएस के जरिए सूचना दी जाएगी। इसमें टीकाकरण केंद्र का नाम व समय का उल्लेख होगा। टीका लगवाने के लिए एसएमएस से मिली सूचना के अनुसार ही अपने केंद्र पर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed