{"_id":"6709b8694620728ce8079f44","slug":"korean-tourists-offered-prayers-in-front-of-buddha-statue-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-124684-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कोरियाई पर्यटकों ने बुद्ध प्रतिमा के आगे नवाया शीशप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कोरियाई पर्यटकों ने बुद्ध प्रतिमा के आगे नवाया शीशप
Sat, 12 Oct 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। कुशीनगर में विदेशी पर्यटकों की आवक सूर्योदय से सूर्यास्त तक रह रही है। उनके आवक से चहल-पहल बनी रह रही है। मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में छठवीं शताब्दी लेटी बुद्ध प्रतिमा के समक्ष शीश नवाकर विश्व कल्याण व शांति की कामना कर रहे हैं। प्रमुख बुद्ध से संबंधित धार्मिक महत्व के स्थलों का भ्रमण किया।
दोपहर बाद ढाई बजे के करीब चार बसों से कोरियाई पर्यटकों का 118 सदस्यीय दल कुशीनगर पहुंचा। व्याख्या केंद्र के प्रवेश द्वार से होकर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे। जहां बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्ध वंदना के बीच 6.1 मीटर लंबी बुद्ध प्रतिमा पर चीवर चढ़वाएं। विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद भव्य स्तूप की परिक्रमा किया और उत्खनित पुरावशेषों की ऐतिहासिकता व विशिष्टता से अवगत हुए। यह दल भू स्पर्श मुद्रा में बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन मांथा कुंवर मंदिर में पहुंचकर की। फिर बुद्ध के अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप पहुंचे। जहां भव्य स्तूप की बुद्ध वंदना के साथ परिक्रमा कर विशेष पूजा-अर्चना की। इसके अलावा श्रीलंकाई पर्यटकों का भी दल बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन किया।ह