फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Knowing yourself is devotion to God: Sushma

स्वयं को पहचानना ही ईश्वर भक्ति : सुषमा

Fri, 18 Oct 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 18 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Knowing yourself is devotion to God: Sushma
फाजिलनगर। कस्बा के पावानगर महावीर इंटर काॅलेज परिसर में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की तरफ से आयोजित पांच दिवसीय हरि कथा के दूसरे दिन ईश्वर के भक्ति की महत्ता बताई गई। कथा वाचक साध्वी सुषमा भारती ने कहा संसार एक दिवास्वप्न है। स्वयं को पहचानना ही ईश्वर की भक्ति या प्राप्ति है। जीवन में दिखने वाली भौतिक वस्तुएं छलावा मात्र है। यह हमेशा परिवर्तित होते रहती हैं। यदि कोई स्थिर है तो केवल भगवान ही है। जब भगवान से जुड़ाव होगा, तो यह संसार खुद ही नश्वर लगने लगेगा।
विज्ञापन

उन्होंने राजा जनक का कथा सुनाते हुए कहा कि उन्होंने सपना देखा कि वे एक युद्ध हार गए हैं, अपना राज्य खो चुके हैं। अपनी जान बचाने के लिए जंगल में भाग गए हैं। अब वे भूखे थे और भोजन की तलाश में एक भिखारी बन गए थे। बहुत भूख और प्यास से व्याकुल होकर वे एक झोपड़ी के पास पहुंचे, जहां एक वृद्ध महिला ने उन्हें चावल और दाल दी। वृद्ध महिला ने कहा कि वे अपना भोजन स्वयं पका लें। भोजन पकाते समय दो पशु लड़ते हुए वहां पहुंचें और उसी पतीली पर गिर गए, जिसमें भोजन बन रहा था। उनकी नींद टूटी, तो वे पसीने से लथपथ थे। सुबह इस सपने के बारे अष्टावक्र से जानने की इच्छा प्रकट की। उन्होंने बताया कि आप न तो भिखारी हैं और न ही सम्राट, आप ही वास्तविक हैं। हमें यह स्वीकार करना चाहिए कि हम यहां आगंतुक हैं। सबको भगवान के धाम जाना है जो स्थायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed