फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Khalilabad Railway Station Gets a Makeover; Passenger Amenities Enhanced

Kushinagar News: खलीलाबाद रेलवे स्टेशन की बदली सूरत, बढ़ाई गईं यात्री सुविधाएं

Mon, 16 Mar 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Khalilabad Railway Station Gets a Makeover; Passenger Amenities Enhanced
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर बना यात्री लाउंज। संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर दिया गया है। इससे रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदल गई है। करीब 10 करोड़ खर्च कर रेलवे स्टेशन पर आने- जाने के लिए तीन प्रवेश द्वार यात्री लाउंज, वातानुकूलित वेटिंग रूम आदि बनकर तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

प्लेटफाॅर्म नंबर-दो का यात्रियों की सुविधा के लिए विस्तार किया गया है। यात्रियों के बैठने के लिए शेड युक्त बेंच लगाने के साथ ही पूरे स्टेशन परिसर को सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया है।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय ने अटल अमृत योजना के तहत खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का चयन किया था। इसके लिए करीब 10 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था। जहां पहले एक प्रवेश द्वार बना था, वहीं अब यात्रियों के लिए तीन प्रवेश द्वार बनकर तैयार हैं। परिसर को आकर्षक रूप देने के लिए झूमर और फसाड लाइटें लगाई गई हैं। शाम के समय रेलवे स्टेशन का आकर्षण बढ़ जाता है। बिजली की समस्या दूर करने के लिए सोलर ऊर्जा से पूरा परिसर कवर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट काउंटर को व्यवस्थित किया गया है। साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए मल्टीपरपज हाल बनाया गया है। रेलवे स्टेशन के फर्श की सफाई के लिए पांच से अधिक मशीनें लगाई गई हैं। साथ ही प्लेटफाॅर्म नंबर-दो का विस्तार करते हुए नई शेड युक्त बेंच लगाई गई है। यात्रियों को एक प्लेटफाॅर्म से दूसरे प्लेटफाॅर्म पर आने-जाने के लिए दो लिफ्ट लगाई गई है।
इसके अलावा स्टेशन एरिया में वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसका लाभ यात्रियों को मिलने लगा है।
000000000000000

दो स्थानों पर वाहन पार्किंग
रेलवे स्टेशन पर आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए दो पार्किग स्थल बनाए गए हैं। इसके बगल से पार्क का निर्माण कराया गया है। साथ ही पथ प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। दिव्यांगों को प्लेटफाॅर्म पर पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसकी भी व्यवस्था की गई है। पेयजल के लिए वाटर एटीएम लगाए गए हैं, ताकि यात्रियों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े। इसके साथ ही शीतल पेयजल के लिए जगह-जगह टोटियां लगाई गई है। यात्री सतीश चंद्र, जयराम आदि ने बताया कि खलीलाबाद रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदल गई है। यहां पर सुविधाएं मिलने लगी है। इससे काफी लाभ मिल रहा है।

00000000000000000
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस कराया गया है। अधिकतर कार्य पूर्ण हो गए हैं। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका ख्याल रखा जा रहा है।
-एके गौड़, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे खलीलाबाद

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर बना यात्री लाउंज। संवाद

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर बना यात्री लाउंज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed