{"_id":"612fb5b28ebc3eb7806b45fd","slug":"key-of-housing-handed-over-to-100-beneficiaries-kushinagar-news-gkp4075931143","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना में चयनित लाभार्थियों को किया गया लाभांवित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना में चयनित लाभार्थियों को किया गया लाभांवित
विज्ञापन
100 लाभार्थियों को सौंपी आवास की चाबी
पीएम और सीएम आवास की
पडरौना ब्लॉक में आयोजित कार्यालय में शामिल हुए सांसद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को उनकी खुद की छत मुहैया कराने के लिए बुधवार को जगह-जगह कार्यक्रम हुए। पडरौना ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय दुबे रहे। उन्होंने वर्ष 2020-21 और 2021-22 में बने 100 आवासों की चाबी चयनित लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए दी। इसमें 60 मुख्यमंत्री आवास (ग्रामीण) व 40 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) से लाभांवित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की तरफ से भी आवासों की चाबी दिए जाने से संबंधित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। बतौर मुख्य अतिथि सांसद विजय दुबे ने कहा कि जिन गरीब परिवारों को खुद की छत नहीं थी, बरसात के दिनों में टपकते घरों के नीचे गुजर-बसर करना पड़ता था, सरकार ने आवास मुहैया कराया। सरकार की तरफ से ऐसे निर्बल परिवारों के लोगों को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास बनवाकर दिया गया है। इस कार्यक्रम को कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, श्रीराम कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में चयनित सुनील, बउक, चनवा देवी, सुभाष, शिवकुमारी निवासी जंगल नाहर छपरा विकास खंड पडरौना और प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत भारती निवासी ग्राम सेमरा हरदो, पगसी निवासी सूखा छपरा, मुन्ना निवासी जंगल खिरकिया, अमरजीत, संजय निवासी जंगल बनवीरपुर विकास खंड सहित 100 लोगों को आवास की चाबी दी गई। कार्यक्रम का संचालन व आभार बीडीओ संदीप सिंह ने ज्ञापित किया। इस दौरान हियुवा के जिला संयोजक चंद्रप्रकाश चमन, संतोष मणि त्रिपाठी, संजीव दीक्षित, प्रमोद साहा, चंद्रप्रकाश दुबे, रामानुज मिश्रा, निखिल उपाध्याय, देवेंदु मणि त्रिपाठी, धीरज पाठक, गिरीशचंद्र चतुर्वेदी, दिनेश तिवारी, धनंजय तिवारी, सूरज वर्मा, दिनेश चौधरी, अवधेश प्रजापति सहित कई लोग मौजूद थे।
सीएम ने मुसहर महिला को लखनऊ में दी आवास की चाबी
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजित हुआ आवास वितरण कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पांच लाख 51 हजार लाभार्थियों के आवासों का गृहप्रवेश एवं चाबी वितरण कार्यक्रम बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संपन्न हुआ। इन पूर्ण आवासों की कुल लागत 6637.72 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री ने चाबी वितरित करते हुए लाभार्थियों से संवाद भी स्थापित किया। उन्होंने जिले के दुदही क्षेत्र के मठिया माफी गांव की संगीता देवी को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास की चाबी प्रदान की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगीता देवी का कुशलक्षेम पूछते हुए उन्हें चाबी दी। सीएम ने सभी लाभार्थियों से आवास योजना के साथ-साथ सरकार की अन्य योजनाओं के लाभ के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ अन्य को भी मिले, इसके लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करें। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना हर गरीब का घर हो अपना, यह प्रदेश के गरीबों के लिए पूरा होता दिखाई दे रहा है। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में डीएम एस. राजलिंगम, सीडीओ अनुज मलिक, डीसी मनरेगा राकेश ने कुशीनगर के 15 लाभार्थियों को आवास की चाबी वितरित की। डीएम और सीडीओ ने सभी महिला लाभार्थियों को महिला स्वयंसेवी समूह के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया। महिला स्वयंसेवी समूह द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को सीडीओ ने डीएम को दिखाया। उसकी एक ब्रांडिंग भी है, जिसे कुशीनारा नाम दिया गया है। इस ब्रांड के तहत जनपद में हल्दी पाउडर, गरम मसाला, बेसन, चप्पल, अगरबत्ती, जूट बैग, ऑफिस फाइल, फिनाइल इन सब उत्पादों का निर्माण किया जाता है। डीएम ने उत्पादों का निरीक्षण करते हुए उनकी गुणवत्ता की प्रशंसा की। इस अवसर पर डीसी मनरेगा राकेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
फाजिलनगर में 18 लाभार्थियों को दी चाबी
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक कार्यालय पर आवास योजना के लाभार्थियों में चाबी वितरण किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह ने 18 लोगों को सीएम आवास और दो लाभार्थियों को पीएम आवास का चाभी दिया। दुदही प्रतिनिधि के अनुसार लाभार्थियों में चाबी वितरण किया गया। इस दौरान पूर्व प्रमुख गिरिजेश जायसवाल, प्रमुख रमावती देवी, लल्लन गौंड, जयप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार कार्यक्रम में लाभार्थियों को चाभी दिया गया। इस दौरान बीडीओ आनंद प्रकाश, अभिषेक सिंह, सीताराम आदि मौजूद रहे। फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार कार्यक्रम में 18 लाभार्थियों को चाबी दिया गया। इस दौरान विधायक गंगासिंह कुशवाहा, बीडीओ अब्दुल वहाब, अनिरुद्ध सिंह, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
लाभार्थियों को दी गई आवास की चाबी
कसया। बुधवार को कसया ब्लॉक में विधायक रजनी कांत मणि त्रिपाठी और अमरजीत यादव ने लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी। इस दौरान 100 लाभार्थियों को चॉबी दी गई। अध्यक्षता एडीओ पंचायत देवेंद्र सिंह व संचालन एडीओ समाज कल्याण विजय राय ने किया। संवाद