{"_id":"60edcdd88ebc3ee59b7ff664","slug":"keep-a-special-eye-on-every-activity-of-the-village-kushinagar-news-gkp4017449182","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गांव की हर गतिविधि पर रखें विशेष नजर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गांव की हर गतिविधि पर रखें विशेष नजर’
विज्ञापन
‘गांव की हर गतिविधि पर रखें विशेष नजर’
पटहेरवा (कुशीनगर)। एडीजी के निर्देश पर मंगलवार को उनके ओएसडी ने पटहेरवा थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के अभिलेख की जांच कर थाना परिसर में सफाई रखने और गांवों की हर गतिविधि पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।
मंगलवार को दोपहर बाद पटहेरवा थाने पहुंचे एडीजी के ओएसडी अखिलानंद उपाध्याय व इंस्पेक्टर सदाहुद्दीन ने थाने के अभिलेख की जांच कर जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया। पुलिसकर्मियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि बीट के सिपाही अपने गांव की समस्त जानकारी से अपडेट रहें। गांव में हिस्ट्रीशीटर, टॉप टेन अपराधी समेत गांव की अन्य गतिविधि की जानकारी रखें। सप्ताह में एक बार गांव के संभ्रांत लोगों के साथ चर्चा कर अपराध को रोकने में मदद लें। गांव में 20 लोगों की एक टीम का ह्वाट्सएप ग्रुप बनाएं, जिसमे गांव की हर गतिविधि का अपडेट हो। उन्होंने बताया कि यह ग्रुप सीधे एडीजी जोन से जुड़ा रहेगा। ग्रुप की हर गतिविधि पर वहां से नजर रखी जाएगी। इसके बाद पुलिस टीम क्षेत्र के नकटहां मिश्र गांव पहुंची। गांव के लोगों से बात कर पुलिस की कार्यशैली की जानकारी ली। एसओ सुनील सिंह ने बताया कि एडीजी के ओएसडी ने थाने का मुआयना किया है। पुलिसकर्मियों को सुझाव दिया कि पुलिस अपने गांव की हर गतिविधि की जानकारी से अपडेट रहें।