{"_id":"5d20e2628ebc3e6cb8323fd9","slug":"kasia-arrived-shauryanjali-yatra-kushinagar-news-gkp3129148149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया से चली शौर्यांजलि यात्रा पहुंची कसया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया से चली शौर्यांजलि यात्रा पहुंची कसया
विज्ञापन
बलिया से चलकर कसया पहुंची शौर्यांजलि यात्रा में शहीदों के प्रति सम्मान का संकल्प लेते टीम के सदस?
- फोटो : KUSHINAGAR
बलिया से चली शौर्यांजलि यात्रा पहुंची कसया
शहीदों के प्रति सम्मान हमारा दायित्व : तोमर
17 जिलों में भ्रमण करते हुए 25 जुलाई को लखनऊ पहुंचेगी
26 जुलाई को सम्मानित किए जाएंगे पांच शहीदों के परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। कारगिल समेत देश की रक्षा में अपनी कुर्बानी देने वाले शहीदों के सम्मान में ‘एक शपथ देश के नाम’ दिलाने के लिए शौर्यांजलि यात्रा शनिवार को कसया पहुंची। पैंफ्लेेट बांटकर शहीदों के प्रति जागरूक किया। शहीद अमिय त्रिपाठी चौक पर शपथ भी ली।
मां पीतांबरा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पहली जुलाई से बलिया के अमर शहीद अवनीश कुमार यादव के गांव अठगांवा जयप्रकाश नगर से निकली शौर्यांजलि यात्रा की अगुवाई कर रहे संग्राम सिंह तोमर ने बताया कि इसका समापन लखनऊ में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जुलाई को महामहिम राज्यपाल करेंगे। 26 जुलाई को लखनऊ स्थित शहीद कैप्टन मनोज पांडेय की प्रतिमा स्थल पर प्रदेश के पांच वीर शहीदों के परिजनों को शॉल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र के साथ 11-11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। उनमें बलिया जिले के शहीद सूरज कुमार सिंह व देवरिया जिले के पुलवामा में शहीद विजय कुमार मौर्य के परिजनों को शामिल किया गया। कहा कि यह यात्रा प्रदेश के 17 जिलों का भ्रमण करते हुए लखनऊ पहुंचेगी।
उन्होंने ने कहा कि सीमा पर देश के लिए अपने जानों की कुर्बानी देने वाले शहीदों के परिजनों के सम्मान व याद में खड़े रहना हम सबका दायित्व है। तोमर ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए जवान शहीद हुए हैं, उनके गांवों का भी कायाकल्प होना चाहिए। कहा कि यात्रा के लिए मां पीतांबरा चैरिटेबल ट्रस्ट का काफी योगदान है।
विज्ञापन
शौर्यांजलि यात्रा का स्लोगन ‘एक शपथ देश के नाम, रोज एक रुपये का योगदान, देश के वीर जवानों के नाम’ है। यात्रा में राघवेंद्र सिंह, आशीष वाजपेई लखनऊ, प्रिंस ठाकुर, सूजल त्रिवेदी, सुबोध पांडेय शैलेश यादव, राहुल राजभर आदि शामिल रहे।