फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kanwar Yatra: Heavy vehicles will not go towards Kubersthan temple today

कांवड़ यात्रा : आज कुबेरस्थान मंदिर की ओर नहीं जाएंगे भारी वाहन

Mon, 12 Aug 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 12 Aug 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Heavy vehicles will not go towards Kubersthan temple today
पडरौना। श्रावण मास में सोमवार को कुबेरस्थान के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जाने वाले कांवड़ियों के यात्रा को लेकर कुशीनगर पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है। भोर में तीन से लेकर शाम के पांच बजे तक भारी अथवा चार पहिया वाहन कुबेरस्थान मंदिर की तरफ नहीं जाएंगे। कामर्शियल वाहनों के आवागमन को लेकर पुलिस ने रूट तय किया है। इसका उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार मिश्र के निर्देश पर कांवड़ यात्रा को लेकर सोमवार को भोर के तीन बजे से लेकर शाम पांच बजे तक रूट डायवर्जन किया गया है। नोनिया पट्टी से पडरौना की तरफ आने वाले बड़े वाहन नोनिया पट्टी से डायवर्ट होकर तुर्कपट्टी रोड, सपहा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। नोनिया पट्टी-खनवार रोड की तरफ से कुबेरस्थान मंदिर की तरफ आने वाले वाहनों की पार्किंग बंद पड़े पेट्रोल पम्प के खाली स्थान पर की जाएगी।
विज्ञापन

बतरौली रोड (बेलवा मोड़) व खनवार रोड से सभी चार पहिया वाहन कुबेरस्थान मंदिर की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। इसी तरह पडरौना छावनी होते हुए नोनिया पट्टी-तुर्कपट्टी की तरफ जाने वाले बड़े कामर्शियल वाहन हरका चौराहे से दाहिनी तरफ डायवर्ट होकर शिवपुर रोड, तुर्कपट्टी रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। छावनी की ओर से कुबेरस्थान मंदिर जाने वाले वाहनों की पार्किंग अन्हारी बारी प्राथमिक पाठशाला में की जाएगी। अन्हारी बारी चौराहे से कुबेरस्थान मंदिर की तरफ चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed