{"_id":"68965535f4a2e3096c0390c5","slug":"kakori-train-action-was-the-result-of-the-courage-of-revolutionaries-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-143132-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: काकोरी ट्रेन एक्शन क्रांतिकारियों के साहस की देन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: काकोरी ट्रेन एक्शन क्रांतिकारियों के साहस की देन
Sat, 09 Aug 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
छायाचित्र प्रदर्शनी में पुरस्कृत करते अतिथि। संवाद
पकवा इनार। राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर में शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के समापन पर छायाचित्र प्रदर्शनी और संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर वीर सपूतों को नमन कर याद किया गया।
मुख्य अतिथि बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों, ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों व शहीदों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन हमारे देश के महान क्रांतिकारियों के साहस का सबूत है। हमें उनके साहस और बलिदान को नमन करना चाहिए। मुख्य वक्ता प्रो. गौरव तिवारी ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन घटनाक्रम में रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, ठाकुर रोशन सिंह सहित कुल दस क्रांतिकारी अहम जिम्मेदारी निभाई थी। 9 अगस्त 1925 को इन क्रांतिकारियों ने ब्रिटेन भेजे जा रहे सरकारी फंड को ट्रेन से लूटकर भारतीय क्रांति के लिए धन जुटाया था। संग्रहालय के वरिष्ठ सहायक तेज प्रताप शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन तरुण शुक्ल ने किया। इस मौके पर हिमांशु, धीरेंद्र मिश्रा, दिनेश दुबे, बेग ललित आदि मौजूद रहे।