फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kakori train action is the immortal story of Swadhinata Samar: SP

स्वाधीनता समर की अमर कहानी है काकोरी ट्रेन एक्शन : एसपी

Sat, 10 Aug 2024 05:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 10 Aug 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Kakori train action is the immortal story of Swadhinata Samar: SP
पडरौना/पकवा इनार। जिला प्रशासन व संस्कृति विभाग की तरफ से शुक्रवार को राजकीय बौद्ध संग्रहालय के अज्ञेय सभागार में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव मनाया गया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के संबोधन को मौजूद लोगों ने एलईडी स्क्रीन पर देखा और सुना।
विज्ञापन

एसपी संतोष मिश्र ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन देश के स्वाधीनता समर की अमर कहानी है। यह राष्ट्र के प्रति दायित्व बोध कराने वाला पर्व है। अगले वर्ष 2025 में जबकि इस घटना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं तो यह अपने अमर नायकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन का एक अवसर है। अध्यक्षता कर रहीं सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष राष्ट्रीय नायकों के प्रति सम्मान का पर्व है। काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस आजादी की लड़ाई की महत्वपूर्ण तिथि है। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस संबंधी शहीदों से जुड़ी छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई थी। संचालन मनंजय तिवारी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान डीआईओएस रविंद्र सिंह, डीसी मनरेगा राकेश राय, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्र, सुधीर राव, पर्यटन सूचना अधिकारी डा. प्राण रंजन, तेज प्रताप शुक्ल, सीओ कुंदन सिंह, मनोज मिश्र, धीरेंद्र कुमार मिश्र, विक्रम गुप्ता, एसओ गिरिजेश उपाध्याय, चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथौली प्रतिनिधि के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर परिसर में काकोरी कांड का शताब्दी वर्ष के मौके पर शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें बीईओ राजेश कुमार, प्रधानाध्यापक मोलई प्रसाद प्रजापति ने राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान, राजेंद्र लाहिड़ी, चंद्रशेखर आजाद रोशन सिंह आदि के त्याग के बारे में बताकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान संजय जायसवाल, वरुणेश चंचल पांडेय, पुरुषोत्तम वर्मा, प्रेम सागर, कृतिलता गौतम, अरविंद, उमेश सिंह, आशा सिंह आदि मौजूद रहे।
इसी तरह मोतीचक ब्लाॅक परिसर में काकोरी कांड की शताब्दी वर्ष मनाई गई। ब्लाॅक प्रमुख अर्चना सिंह ने कहा कि काकोरी कांड लोगों को देश पर मर मिटने का संदेश देते है। युवाओं को इस कांड से सीख लेना चाहिए। कार्यक्रम को बीडीओ रामानंद वर्मा आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान राजकुमार, आलोक जायसवाल, प्रमोद कुमार सिंह, समरजीत सिंह, प्रभात सिंह, शिवेंद्र गुप्ता, रिजवाना रूही, शाबाना खातून, शवेता यादव आदि मौजूद रहे।
गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के देवपोखर में काकोरी कांड का शताब्दी वर्ष मनाया गया। इस मौके पर अमृत सरोवर पर दीपोत्सव मनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। नोडल अधिकारी व प्रशिक्षु एसडीएम प्रिंस कुमार ने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के आदर्श बताने जरूरी हैं। कार्यक्रम को तमकुही बीडीओ अनिल कुमार राय, ग्राम प्रधान अनिल निर्मल, केदार राय, चंद्रप्रकाश सिंह, बैजनाथ शर्मा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम संचालन पंकज मिश्र ने किया।
इस दौरान ग्राम प्रधान रुद्रप्रताप उर्फ मुन्ना सिंह, पिन्टू सिंह, यतींद्र सिंह, रामायण कुशवाहा, अर्जुन प्रसाद, मोहन सिंह, रामप्रसाद, रामईश्वर सिंह, विरेश सिंह, उमेश शर्मा, पौहारी सिंह आदि मौजूद रहे।
सुकरौली प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी परिसर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में काकोरी ट्रेन एक्शन महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें एसआरजी रामप्रकाश पांडेय, एआरपी मानवेंद्र त्रिपाठी, शिल्पी मिश्रा ने काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी वर्ष महोत्सव व वीरों को नमन किया। इस दौरान चित्रकला, वाद -विवाद प्रतियोगिता, कविता तथा नाट्य मंचन किया गया।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रीय इंटर काॅलेज भुजवली प्रमुख परिसर में काकोरी कांड का शताब्दी वर्ष मनाय गया। प्रधानाचार्य डाॅ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि काकोरी काण्ड भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की वह ईंट हैं, जिसने अंग्रेजी हुकूमत को हिला कर रख दिया। इस दौरान संजय पांडेय, निर्भय मिश्र, अभिषेक पांडेय, दीपिका सिंह, पल्लवी मिश्रा, प्रदीप, राहुल, अजय, कमलेश आदि मौजूद रहे।


0

काकोरी कांड पर छात्र-छात्राओं ने किया नाट्य मंचन
पडरौना। नगर के सेंट थ्रेसेस स्कूल परिसर में शुक्रवार को काकोरी कांड के 100वीं वर्षगांठ के विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं के नाट्य मंचन को मौजूद लोगों ने सराहना की।

डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि अंग्रेजों से देश को मुक्त कराने के लिए लाखों लोगों ने प्राणों की कुर्बानी दी है। अंग्रेजों से लोहा लेने के साथ ट्रेन लूटने, पुलिस थाना फूंकने समेत अन्य कई आंदोलन कर उनकी दासता से देश को आजादी दिलाई। देश के स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। देश की स्वतंत्रता अक्षुण्ण बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके पूर्व काकोरी कांड पर आधारित नाट्य मंचन किया और स्कूल के शिक्षक संजय शर्मा ने काव्य पाठ किया। इस दौरान प्रधानाचार्य फादर टोबिन, उपप्रधानाचार्य फादर जोवि, अनन्या दूबे, अराधना चतुर्वेदी, सज्जी, हेमंत मिश्रा, गौरीशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed