फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kajari mahotsaw

Kushinagar News: प्राचीन लोक परंपराओं और संस्कृति पर गर्व

Mon, 31 Jul 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 31 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
kajari mahotsaw
कप्तानगंज के एक मैरेज हाल में कजरी उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं जेपी स्कूल की छात्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पडरौना। कप्तानगंज कस्बा स्थित एक विवाह परिसर में रविवार को संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन संस्था लोक मंजरी की तरफ से कजरी उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें कलाकरों ने कजरी गीत और नृत्य प्रस्तुत किया।
विधायक विनय प्रकाश गौड़, हाटा विधायक मोहन वर्मा, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय तथा पडरौना विधायक मनीष जायसवाल की ओर से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि लोग लोक परंपराओं और संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। इस तरह के कार्यक्रम भारतीय संस्कृति का मार्ग दर्शन करेंगे। सभी को देश को प्राचीन परंपरा और संस्कृति पर गर्व करना चाहिए।
विज्ञापन

हाटा विधायक मोहन वर्मा, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय और पडरौना विधायक मनीष जयसवाल ने कहा कि भारत का इतिहास प्राचीन और गौरवशाली है। यहां की परंपराओं को सहेजने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जेपी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, तेज सिंह कुशवाहा, आयुषी सिंह, मोनिका, काजल, प्रेम सागर तथा शिवा सैनी, लोक गायक आनंद चौबे, मंटू पाठक ,तनु गुप्ता, अश्विनी द्विवेदी, जितेंद्र शर्मा, अंगद प्रजापति, प्रिया श्रीवास्तव, काजल पांडेय, जनार्दन मद्धेशिया, बिंदु, राज, देवानंद ने विभिन्न विधाओं पर आधारित कजरी और नृत्य प्रस्तुत किया। अंत में लोक मंजरी के अध्यक्ष विश्वामित्र भट्ट ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।

इस दौरान डाॅ. चंदन कुमार गौड़, ज्ञानवर्धक गोविंद राव, राम दरस शर्मा, श्रीराम प्रसाद, अभिषेक उर्फ सोनू खेतान, नवरंग सिंह, उदयभान सिंह, जयराज सिंह, रविंद्र गौड़, सगीर अहमद, अवधेश कृष्ण मणि तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed