फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kabir's thinking has a wide impact on the society: Dr. Chittaranjan

कबीर के चिंतन का समाज पर व्यापक असर है : डॉ. चितरंजन

Mon, 11 Nov 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Kabir's thinking has a wide impact on the society: Dr. Chittaranjan
सलेमगढ़। इंद्रदेव राय मेमोरियल महिला महाविद्यालय में रविवार को दिनकर शब्द संवाद मंच के तत्वावधान में प्रबंधक डाॅ. हर्षवर्धन राय की ओर से कबीर की मानवीय दृष्टि विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्यातिथि पूर्व कुलपति वर्धा महाराष्ट्र व पूर्व आचार्य हिंदी विभाग गोरखपुर प्रोफेसर चितरंजन मिश्र ने कहा कि आज के परिवेश में कबीर के चिंतन का समाज पर व्यापक असर होने का कारण यह भी है कि हम सबका एक ही मूल है। सबका भगवान एक ही है। इस प्रकार उनके चिंतन का समाज पर असर सभी तरह के लोगों को प्रभावित करता रहा है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि आचार्य हिंदी विभाग गोरखपुर प्रोफेसर अनिल राय ने कहा कि आज लोग कबीर के उपदेशों को अपनाकर बंटे हुए समाज को एकता की राह पर चलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

अध्यक्षता पूर्व आचार्य हिंदी विभाग गोरखपुर प्रोफेसर रामदरश राय ने की। उन्होंने कहा कि कबीर ने समाज बदलने का वीणा उठाया और जाति, मजहब से ऊपर उठकर देश को मजबूत करने का काम किया। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डाॅ. आद्या प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि मानव जाति को पाखंडवाद एवं अंधविश्वासों से दूर करके मुक्ति का मार्ग भी दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य विवेक पांडेय ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रवक्ता उमाकांत राय, प्राचार्य जितेंद्र मिश्रा, प्रवक्ता शालिनी सिंह, श्रीमती मनु राय, रुपा राय, संध्या सिंह, एकबाली राय, सुरेश मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed