फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Journalists demonstrated, memorandum submitted to ADM

पत्रकारों ने किया प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 06 Apr 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Journalists demonstrated, memorandum submitted to ADM
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपते पत्रकार। - फोटो : KUSHINAGAR
पत्रकारों ने किया प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों की रिहाई और मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग
पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग
कुशीनगर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की जिला इकाई ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम देवीदयाल वर्मा को सौंपा। इन लोगों ने बलिया में गिरफ्तार पत्रकारों की रिहाई, मामले की न्यायिक जांच कराने और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की।
संगठन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष हृदयानंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार राव, जिला कोषाध्यक्ष अशफाक अंसारी आदि के नेतृत्व में पत्रकारों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इन लोगों ने बलिया में पेपर लीक मामले में पत्रकारों को फर्जी तरीके से फंसाए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हृदयानंद शर्मा ने कहा कि बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी मीडिया पर लगाम लगाने की साजिश है। मुख्यमंत्री से हम सब अपील करते हैं कि इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए पत्रकारों को रिहा किया जाए। वरिष्ठ पत्रकार कुंदन मिश्रा व पवन मिश्रा ने कहा कि पत्रकार का काम होता है खबरों के माध्यम से कमियों को उजागर करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला सचिव मंतोष जायसवाल, टीपू सुल्तान, खुर्शेद अंसारी, अजीत, ज्ञानचंद गोंड, विनोद तिवारी, बृजबिहारी त्रिपाठी, रत्नेश मिश्रा, ग्यासुद्दीन अंसारी, मनीष यादव, अब्दुल मजीद, उमर फारुक, असलम अंसारी, आशुतोष श्रीवास्तव, श्यामबदन प्रसाद, संदीप सिंह, जेपी सैनी, आर्यन शर्मा, अर्जुन बेदांत, मोहन वर्मा, कृष्ण मोहन पांडेय, इमामुद्दीन, सिरजेश यादव, आफताब आलम आदि पत्रकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed