{"_id":"581b795f4f1c1bc52b4368f2","slug":"journalism-is-in-the-national-interest","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशहित में हो पत्रकारिता: शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशहित में हो पत्रकारिता: शाही
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
गोष्ठी का आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रहित के मुद्दे पर सत्ता का सहयोग करना भी पत्रकारिता का धर्म होता है। जहां दंगा, विद्रोह, देश का अहित होने की उम्मीद हो तो वहां सरकार का पक्ष प्रमुखता से रखते हुए सहयोग जरूरी है।
ये बातें बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर के सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित पत्रकारिता का धर्म और राष्ट्रधर्म विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए मुख्य अतिथि और राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने कहीं। उन्होंने कहा कि जब लोग पत्रकारिता की आलोचना करने लगें, तब उसमें सुधार जरूरी हो जाती है। केवल टीआरपी बढ़ाने और सनसनीखेज खबर बनाने की प्रवृति को दूर रहना होगा। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि देश हित को साधने वाली पत्रकारिता ही सच्ची पत्रकारिता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के धर्म का पालन करते हुए ही राष्ट्रधर्म भी निभाना होगा। रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि पत्रकारिता के धर्म से नई पीढ़ी को परिचित कराना बहुत जरूरी है।
गोष्ठी की शुरूआत दीप जलाकर किया गया। अध्यक्षता बुद्ध इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य केदारनाथ गुप्त और संचालन वरिष्ठ पत्रकार सूर्य प्रकाश राय ने किया। आयोजक मनीष श्रीवास्तव ने अतिथियों को सम्मानित करने के बाद सबका आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
इस मौके पर शिक्षक उमेश उपाध्याय, प्रधानाचार्य डा.रीतेश कुमार चौधरी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्ण कुमार, रजनीश श्रीवास्तव, सतीश मणि त्रिपाठी, राजेश्वर सिंह, मदन गोविंद राव शिशु, गोपाल गुप्ता, अनिल प्रताप राव, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।