फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jmajm rain relief from the heat

झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

Tue, 10 May 2016 11:22 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Tue, 10 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Jmajm rain relief from the heat
दिन में ही लोगों को गाडि़यों की हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना/हाटा। दिनभर तेज गर्मी के बाद मंगलवार की शाम को मौसम ने एकाएक करवट बदला और धूलभरी तेज आंधी से चारों ओर अंधेरा हो गया।
विज्ञापन

सड़क पर निकले लोग तेज हवा और धूल से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर छिप गए, लेकिन कुछ देर के बाद हुई झमाझम बरसात ने मौसम को सुहाना बना दिया। इससे गर्मी से तो राहत मिली ही किसानों के भी चेहरे खिल गए।

कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को मंगलवार की शाम को उस वक्त थोड़ी राहत मिली जब आंधी के बाद बादल जमकर बरसे। बरसात से पहले आई तेज आंधी से लोगों को कुछ परेशानी तो हुई, लेकिन जब जमकर बरसात हुई तो लोगों ने को आंधी से उड़ रही धूल और उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली।
विज्ञापन



करीब एक घंटे तक हुई जोरदार बरसात से मौसम सुहाना हो गया। हाटा क्षेत्र में आंधी के साथ पहले ओले पड़े और उसके बाद जमकर बरसात हुई। आंधी के साथ उड़ रही धूल से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। धूल से बचने के लिए कस्बे के दुकानदारों को अपनी दुकानों के शटर बंद करने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार की शाम को तेज आंधी में रामकोला उपनगर के जनता इंटर कॉलेज के पास एक पेड़ की बड़ी डाल टूटकर बिजली के तार पर गिर गया। जिसके कारण तार भी नीचे गिर गया।



वहीं हवा के साथ शुरू हुए बरसात से मौसम ठंडा हो गया। बरसात से किसानों को राहत हुई। तेज हवा के साथ बरसात शुरू हुई, बरसात काफी देर तक होती रही। वहीं तार टूटने के कारण बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इसके अलावा पूरे जनपद से तेज आंधी और बरसात होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed