{"_id":"65639dbcc96595ab4d0b7b46","slug":"jitendra-became-the-president-and-harikesh-became-the-block-minister-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-8325-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जितेंद्र अध्यक्ष और हरिकेश बने ब्लॉक मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जितेंद्र अध्यक्ष और हरिकेश बने ब्लॉक मंत्री
विज्ञापन
पडरौना। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के दुदही और विशुनपुरा विकास खंड की ब्लाॅक कमेटियों का चुनाव रविवार को हुआ। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गोंड ने इसकी अध्यक्षता की।
दुदही विकास खंड से ब्लाॅक अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद और ब्लाॅक मंत्री हरिकेश प्रसाद चुने गए। रामकोला विकास खंड से रामप्रवेश गोंड अध्यक्ष एवं व्यास शर्मा ब्लाॅक महामंत्री निर्वाचित हुए। यह चुनाव पर्यवेक्षक मुनीब गौतम, संगठन मंत्री राजकिशोर जोशी और जिला कोषाध्यक्ष अरुण शुक्ल की देखरेख में संपन्न हुआ।
कार्यवाहक अध्यक्ष ने किया विरोध
उधर, दुदही ब्लाॅक के कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित सुजीत कुमार सिंह ने चुनाव प्रक्रिया का विरोध करते हुए बहिष्कार किया। उन्हाेंने बताया कि इस चुनाव में दुदही विकास खंड के सभी 130 सदस्य प्रतिभाग करने आवश्यक हैं, लेकिन चुनाव मात्र आधे से भी कम सदस्यों की मौजूदगी में हुआ। आरोप लगाया कि प्रमोद कुमार गुप्ता ने अध्यक्ष एवं सुजीत कुमार सिंह ने ब्लाॅक मंत्री के लिए दावेदारी की थी। मनमाने तरीके से प्रत्याशियाें को निर्वाचित कर लिया गया।