{"_id":"65a70108ffec548a54012c84","slug":"jharkhand-team-won-the-final-match-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-11104-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: झारखंड की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: झारखंड की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला
Wed, 17 Jan 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। कस्बे के फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज के खेल परिसर में आयोजित 30वीं इंद्रजीत प्रताप शाही आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें पडरौना और झारखंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें झारखंड की टीम ने पडरौना को 1-0 से हराकर फ़ाइनल मुकाबला जीता। मैच में मैन आफ द मैच पडरौना के अलीशाद ऊर्फ मेसी व मैन आफ द सीरीज झारखंड के लालमोहन को चुना गया।
मंगलवार को फ़ाइनल मुकाबले में चक्रधरपुर रेल जमशेदपुर झारखंड व कंक्रीट क्लब पडरौना के बीच प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। खेल के 10वें मिनट में ही जमशेदपुर ने 1-0 से बढ़त बना ली।मध्यांतर के बाद 30वें मिनट में पडरौना के खिलाड़ी ने गोल दाग कर मैच 1-1 से बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें बराबरी पर रही, जिसके बाद आयोजकों ने मैच का निर्णय टाई बेकर से कराने का निर्णय लिया। टाई ब्रेकर के माध्यम से झारखंड की चक्रधरपुर रेल की टीम 1-0 से विजयी घोषित हुई। इसके बाद बिहार विधान परिषद सदस्य (पार्षद) राजीव कुमार ऊर्फ गप्पू शाही और विधायक तमकुहीराज डॉ. असीम कुमार ने आयोजक मंडल की ओर से खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अंत में आयोजक महेश्वर प्रताप शाही ने सभी के अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान सुनील मिश्र, विजय राय, हरेंद्र जायसवाल, ओपी सिंह, जीतेंद्र सिंह पटेल, गोविंद किशोर शाही, पीएन पांडेय, दीपक पांडेय, अनिल पांडेय, भीम गुप्ता, अंजनी सिंह, जीतेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।