फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jharkhand police pasted a notice at the house of the murder accused

Kushinagar News: हत्यारोपी के घर पर झारखंड पुलिस ने चस्पा किया नोटिस

Thu, 29 May 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 29 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand police pasted a notice at the house of the murder accused
लक्ष्मीगंज। झारखंड पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के सपहा अगांव निवासी नूर आलम अंसारी के घर की तलाशी ली। उसके नहीं मिलने पर दरवाजे पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। नूर आलम पर हत्या का केस दर्ज है और वह फरार चल रहा है। सपहा गांव के अंसारी टोला निवासी नूर आलम अंसारी झारखंड में एक प्लांट में नौकरी करता था। नूर आलम और मुहम्मद आजाद निवासी बेलवा चुंगी पडरौना निवासी दोनों एक ही कमरे में रहते थे। मुहम्मद आजाद कहीं और कार्य करता था। आरोप है कि 8 अप्रैल 2020 को नूर आलम अंसारी और मुहम्मद आजाद से रुपये पैसे के लेन देन को लेकर आपस में विवाद हो गया।
विज्ञापन

इसी दौरान आजाद के शरीर में आग लग गई और इलाज के दौरान आजाद की मृत्यु हो गई। इसके बाद से ही नूर आलम वहां से फरार हो गया।
पुलिस ने नूर आलम पर हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। बुधवार को झारखंड पुलिस के एएसआई सुखदेव मुर्मु और रामकोला पुलिस के साथ सपहा अंसारी टोला आकर नूर आलम के तलाश में अंसारी की घर की तलाशी ली, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed