फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jewellery and cash stolen from jewellery shop

Kushinagar News: आभूषण की दुकान से नगदी सहित जेवरात चोरी

Wed, 18 Feb 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen from jewellery shop
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के तिनहवा चौराहे पर स्थित एक आभूषण की दुकान में सोमवार की रात दुकान के पीछे से छत के रास्ते दुकान में घुसकर चोर नगदी समेत जेवरात चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी दुकानदार को हुई। सूचना पर आई पुलिस ने घटना की जानकारी लिया। दुकानदार पुलिस को तहरीर दिया है।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव भलुही निवासी दुर्गेश वर्मा थाना क्षेत्र के ही तिनहवा चौराहे पर किराए के मकान में सर्राफ और बर्तन की दुकान चलाते है। दुकानदार दुर्गेश वर्मा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि प्रति दिन की तरह सोमवार को शाम करीब छह बजे दुकान बंद करके घर चले गए। मंगलवार को सुबह चौराहे के लोगों ने दुकान में चोरी की घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकान पर पहुंच कर देखा तो चोर दुकान के पीछे से छत पर चढ़कर सीढ़ी पर लगे दरवाजे को खोलकर दुकान के अंदर घुस गए। काउंटर में रखा 4500 रुपये नकदी समेत तिजोरी खोलकर उसमें रखा छह से सात किलो चांदी व 25 ग्राम सोना चोरी हो गया। उन्होंने बताया कि प्रति दिन तिजोरी की चाबी घर लेकर चले जाते थे। सोमवार की रात भुलकर गलती से तिजोरी की चाबी दुकान के काउंटर में ही छूट गई थी। एसआई अतुल कुमार बिंद ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed