{"_id":"68d307702f1b1278cb0fc501","slug":"jewellery-and-cash-stolen-by-breaking-into-house-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145892-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सेंध काटकर जेवर और नकदी उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सेंध काटकर जेवर और नकदी उड़ाया
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर चोरी हो गई। सेंध काटकर घर में घुसे चोरी आभूषण समेत अन्य सामान उठा ले गए। पूर्व ग्राम प्रधान के छोटे भाई के घर मे सेंधमारी करके लाखों रुपये का चोरी किया गया है।
चोरी की जानकारी होने और हो-हल्ला करने पर आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। स्थानीय थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के योगेंद्र जायसवाल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी आशा कार्यकर्ता हैं। वे पत्नी को लेकर नौरंगिया सीएचसी पर एक महिला का प्रसव कराने गए थे।
घर पर उनका बेटा राहुल उर्फ बिट्टू जायसवाल (19) कमरे में अकेले ही सो रहा था। उसी दौरान घर में घुसे चोर कमरे में रखे बाक्स का ताला तोड़कर समें रखा आभूषण और नकदी उठा ले गए। इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।