{"_id":"66b41150bcf2c040b40d4324","slug":"jdu-leader-getting-beard-shaved-in-salon-shot-dead-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-121236-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सैलून में दाढ़ी बनवा रहे जदयू नेता की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सैलून में दाढ़ी बनवा रहे जदयू नेता की गोली मारकर हत्या
Thu, 08 Aug 2024 05:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर (कुशीनगर)। जिले से सटे बिहार के धनहा थानाथेत्र के तमकुहा बाजार में बुधवार देर शाम सैलून में दाढ़ी बनवा रहे जदयू नेता विभव राय की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बदमाश असलहा लहराते बाइक से फरार हो गए। धनहा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पश्चिमी चंपारण के धनहा थानाक्षेत्र के गुलहरिया गांव निवासी पूर्व मुखिया और जदयू नेता (45) विभव राय ब़ुधवार शाम करीब सात बजे स्कार्पियों से तमकुहा बाजार पहुंचे। सैलून में दाढ़ी बनवा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और तीन राउंड फायरिंग की। कनपटी पर गोली लगने से विभव की मौके पर मौत हो गई। गोली चलने से बाजार की दुकानें बंद हो गई। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने विभव को दहवा सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार बदमाश दिखे हैं। उनकी पहचान की जा रही है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है।