फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   JCB will not remove encroachment

अतिक्रमण नहीं हटा तो चलेगी जेसीबी

Fri, 31 Mar 2017 12:19 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 31 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
JCB will not remove encroachment
चलेगी जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
रामकोला। बृहस्पतिवार को रामकोला थाना परिसर में कस्बे के व्यापारियों के साथ प्रशासन की बैठक हुई। इसमें सड़क से अतिक्रमण हटाने के मामलों पर चर्चा की गई। दुकानदारों को स्वत: अतिक्रमण हटा लेने को कहा गया। एसडीएम ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने कार्रवाई की तो फिर जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इसका खर्च भी अतिक्रमण करने वालों से ही वसूला जाएगा।
विज्ञापन


एसडीएम अरुण कुमार ने कहा कि पडरौना-कप्तानगंज और कसया-रामकोला मार्ग पर दोनों तरफ अतिक्रमण के चलते सड़क संकरी हो गई है। इसकी वजह से आए दिन जाम लग रहा है, साथ ही दुर्घटनाएं भी होती हैं। आम लोगों की दिक्कत को देखते हुए सड़क से अतिक्रमण हटना बेहद जरूरी है। एसडीएम ने व्यापारियों व ठेला खोमचा लगाने वालों को शुक्रवार तक की मोहलत देते हुए कहा कि वे स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। शनिवार से प्रशासन जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटवाएगा। प्रभारी एसओ बब्बन सिंह ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।इस मौके पर बृजेश श्रीवास्तव, कानूनगो शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव, कमल कोहली, कृष्णा प्रसाद, बच्चन वर्मा, विनोद चौरसिया, प्रमोद केडिया सहित तमाम व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed