फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   JCB owners performed memorandum in protest, collectorate

जेसीबी मालिकों ने किया प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा

Thu, 06 Apr 2017 11:18 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 06 Apr 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
JCB owners performed memorandum in protest, collectorate
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। जिले भर के जेसीबी संचालकों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इन लोगों ने जेसीबी से मिट्टी खनन पर लगी रोक हटाए जाने की मांग की।      
विज्ञापन


शिवाकांत ओझा, रवींद्र मिश्र, दीनानाथ तिवारी, बबलू पांडेय, संतोष, विजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, पंकज कुमार पटेल आदि जेसीबी मालिक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इन लोगों का कहना था कि जेसीबी से मिट्टी खनन ही उनकी आय का आधार है। इनमें कई ऐसे जेसीबी संचालक हैं, जिनके भट्ठों में ईंट तैयार के लिए जेसीबी से मिट्टी खनन किया जाता है। जब से खनन पर रोक लगी है, जेसीबी मालिकों की आय का स्रोत बंद हो गया है। इन लोगों ने एडीएम को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम गणेश प्रसाद को सौंप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की। इस दौरान राशिद खां, विजेंद्र सिंह, पंकज चौधरी, जहीरुद्दीन, जलंधर, जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed